Munger GNM Student Murder: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने प्रेम और भरोसे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. मुंगेर की रहने वाली 25 वर्षीय GNM की छात्रा स्नेहा कुमारी की उसके ही प्रेमी ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने सबूट मिटाने के लिए श्मशान घाट में ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई. मामला तब समाने आया जब स्नेहा की मां ने पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच की तो घटना का खुलासा हुआ. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं विस्तार से...
ADVERTISEMENT
दरअसल, भागलपुर में स्नेहा कुमारी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं. बताया जा रहा है कि उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका था. ऐसे में उसकी मां किरण देवी उन्हें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लोन लेकर पढ़ाई करवा रही थीं. मिली जानकारी के अनुसार, स्नेहा का प्रेम संबंध पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज के रूप में कार्यरत नीरज कुमार यादव से था. नीरज की शादी कहीं और तय हो गई थी जिसका स्नेहा विरोध कर रही थी. 19 जनवरी की सुबह जब स्नेहा पूर्णिया में नीरज के कमरे पर पहुंची तो शादी को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में नीरज ने स्नेहा की हत्या कर दी.
श्मशान घाट में रची गई खौफनाक साजिश
हत्या के बाद नीरज ने सबूत मिटाने के लिए एक बेहद शातिर योजना बनाई. वह स्नेहा के शव को पूर्णिया के एक श्मशान घाट ले गया. वहां उसने श्मशान कर्मियों से झूठ बोला कि स्नेहा उसकी पत्नी है और उसकी अचानक मौत हो गई है. [03:05] उसने अंतिम संस्कार के लिए ₹8500 का ऑनलाइन भुगतान भी किया. परिवार अपनी बेटी को मुंगेर और भागलपुर की गलियों में तलाश रहा था और दूसरी तरफ उसकी पहचान राख में बदली जा रही थी.
डिजिटल सबूतों ने खोला राज
स्नेहा के अचानक लापता होने के बाद उसकी मां ने सफिया सराय थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर एसआईटी (SIT) गठित की गई. पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, तो नीरज की लोकेशन और उसके मोबाइल से किए गए ₹8500 के पेमेंट ने सारा राज खोल दिया. 7 फरवरी को नीरज को पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया. शुरुआत में उसने मुकरने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक सबूतों के आगे वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.
मां का रो-रोकर बुरा हाल
स्नेहा की मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बिलखते हुए कहा, "मेरा सहारा बनेगा मेरा बच्चा, यह सोचकर मैंने लोन लेकर उसे पढ़ाया, लेकिन उस दरिंदे ने उसे मार दिया और जला भी दिया. मुझे अपनी बेटी की बॉडी तक देखने को नहीं मिली." पीड़ित मां अब सिर्फ एक ही मांग कर रही है कि उनकी बेटी के कातिल को फांसी की सजा दी जाए ताकि वह किसी और मां की गोद न उजाड़ सके.
मुंगेर पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में स्पीड ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. यह घटना एक चेतावनी है कि कैसे प्रेम का मुखौटा पहनकर कोई दरिंदा किसी के सपनों और जिंदगी को राख में बदल सकता है.
यह भी पढ़ें: बक्सर: शादी में डांसर के साथ शर्मनाक हरकत हो गई वायरल, फिर ASI मनीष कुमार पर हो गया ये एक्शन
ADVERTISEMENT

