दूल्हा गहरी नींद में सोता रहा... दूल्हन फायदा उठाकर करती रही ये काम, जब सुबह आंख खुली तो पकड़ लिया सिर!

Muzaffarpur news: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 16 दिन बाद एक नई नवेली दुल्हन घर में रखे 72 हजार रुपये कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रात के अंधेरे में फरार हो गई. पुलिस जांच में जुटी.

मुजफ्फरपुर जिले में शादी के 16 दिन बाद फरार हुई दुल्हन
मुजफ्फरपुर जिले में शादी के 16 दिन बाद फरार हुई दुल्हन

मणि भूषण शर्मा

follow google news

Muzaffarpur Luteri Dulhan : अक्सर लोग कहते हैं कि शादी के बाद नई बहू घर में लक्ष्मी का रूप बनकर कदम रखती है. लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इस कहावत को ही पलट दिया. हुआ यूं कि यहां एक दुल्हन घर में लक्ष्मी बनकर तो आई, लेकिन जाते-जाते घर की असली लक्ष्मी यानी कैश और गहने समेटकर रफूचक्कर हो गई. फिल्मी जैसी लगने वाली ये सच्ची घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा वाकया मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव का है. यहां के निवासी रामबाबू मांझी के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शादी बीते 25 अप्रैल को पीयर थाना क्षेत्र की एक लड़की से बेहद धूमधाम से हुई थी. घर में चारों तरफ खुशियों का माहौल था, रिश्तेदार विदा हो चुके थे और दूल्हा धर्मेंद्र अपनी नई जिंदगी के हसीन सपने बुन रहा था. परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद के 16 दिनों तक सब कुछ बिल्कुल सामान्य था. नई नवेली दुल्हन घर के सारे कामकाज संभाल रही थी, हर किसी से मुस्कुराकर बात कर रही थी. लेकिन कोई नहीं जानता था कि इस मासूम चेहरे के पीछे एक गहरी साजिश चल रही थी.

रात में सोई... सुबह बिस्तर से लेकर अलमारी तक सब खाली!

दुल्हन दरअसल इन 16 दिनों में घर का की लाकेशन समझ रही थी. इसके लिए वो धीरे-धीरे घर पूरे इलाके का लोकेशन का मुआयना कर रही थी कि अलमारी कहां है, बक्सा कहां है और सबसे जरूरी- कैश और कीमती गहने कहां रखे जाते हैं. फिर आई शादी की 16वीं रात. पूरा परिवार और दूल्हे राजा गहरी नींद में सो रहे थे. सुबह जब धर्मेंद्र की आंख खुली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. बिस्तर खाली था और पत्नी गायब थी.

शुरुआत में परिवार को लगा कि वह छत पर होगी या पड़ोस में गई होगी. लेकिन जब शक होने पर कमरे की अलमारी खोली गई तो सबके होश उड़ गए. घर में रखे ₹72,000 कैश और सोने-चांदी के सारे कीमती जेवरात गायब थे. नई नवेली दुल्हन रात के सन्नाटे में पूरा घर खंगालकर रफूचक्कर हो चुकी थी.

कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट, पुलिस भी हुई कन्फ्यूज

पीड़ित दूल्हा धर्मेंद्र कुमार आनन-फानन में गायघाट थाने पहुंचा और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई. धर्मेंद्र ने बताया कि घटना रात के करीब 2 से 3 बजे के बीच की है जब वह सो रहा था. लेकिन इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में असली ट्विस्ट तब आया जब दुल्हन के पिता भी थाने पहुंच गए. उन्होंने दूल्हा पक्ष पर ही अपनी बेटी को गायब करने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया. अब दोनों पक्षों के आवेदन मिलने के बाद पुलिस भी उलझन में है कि आखिर इस मामले का असली शिकार कौन है.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला किसी प्रेम प्रसंग जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस दुल्हन की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोग मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि शादी में डीजे भले ही कम बजाओ, लेकिन लड़की का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन जरूर करवा लो.

यह भी पढ़ें: Samastipur Train Video: हाजीपुर की ट्रेन पकड़ने की थी जल्दी, रेलवे ट्रैक पार करते ही आ गई मालगाड़ी, फिर जो हुआ...

    follow google news