Muzaffarpur: खेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज; देखें वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री रामसूरत राय के पशु मेले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Khesari Lal Yadav Viral Photos
Khesari Lal Yadav Viral Photos

मणि भूषण शर्मा

follow google news

बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा और भगदड़ मच गई. भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

पूर्व मंत्री के पशु मेले में पहुंचे थे खेसारी

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र का है, जहाँ पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय द्वारा विशाल पशु मेले का आयोजन किया गया था. बुधवार शाम इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 'भोजपुरी हिट मशीन' खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था. जैसे ही खेसारी लाल मंच पर पहुंचे, उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

भगदड़ और लाठीचार्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे. देखते ही देखते अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. भीड़ को तितर-बितर करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात पुलिस बल को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. वीडियो में पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करते साफ देखे जा सकते हैं.

पहले भी हो चुका है बवाल

गौरतलब है कि रामसूरत राय के इस पशु मेले में अव्यवस्था का यह पहला मामला नहीं है. दो दिन पहले इसी मेले के थिएटर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था. अब खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुए इस बवाल ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, राहत की बात यह रही कि भगदड़ में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

    follow google news