आए दिन प्यार में मरने और मारने की खबरें देखने को मिल ही जा रही है, जहां या तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को मार देता है या फिर प्रेमिका अपनी पत्नी को. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से भी एक खौफनाक कहानी सामने आई है. यहां एक सनकी प्रेमी पहले अपनी प्रेमिका के घर में घुसा और वहीं उसे गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद घर से 8 किलोमीटर दूर सकरा थाना पहुंचा, जहां उसने अपने मुंह से सारा सच उगल दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों को इस घटना की कोई जानकारी भी नहीं थी और पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें यह बात पता चली. फिलहाल इलाके में सनसनी फैली हुई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
15 साल की प्रेमिका को मारी गोली
मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव से सामने आया है. यहीं एक सनकी प्रेमी ने अपनी 15 साल की प्रेमिका को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 1-2 बजे के बीच प्रेमी जिसका नाम विक्की कुमार बताया जा रहा है, वह मृतका सोनम के घर में दाखिल हुआ. इसके बाद उसने सोनम की सिर पर गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और चारों ओर खून फैल गया. इस दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे और किसी को घटना का अंदेशा भी नहीं लगा.
आरोपी खुद पहुंचा थाने
वारदात को अंजाम देने के बाद विक्की अपनी प्रेमिका के घर से 8 साल किलोमीटर दूर सकरा थाना पहुंचा. लेकिन पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और वहां से निकलने की कोशिश करने लगा. पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो मामले की पूरी कहानी सामने आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी के बताए पते के लिए थाने से निकल गई.
घरवालों को नहीं था किसी बात का अंदेशा
रात करीबन 2:30 बजे पुलिस वारदात वाली जगह पर पहुंची तो वहां सब सामान्य लगा. फिर पुलिस ने मृतका के घर का दरवाया खटखटाया जिसके बाद उसके पिता बाहर आए. पिता ने आंगन में बेटी को गिरा देखा तो उन्हें लगा की बेहोश है लेकिन उसके आसपास फैले खून को देखते ही उनकी भी रूह कांप गई. फिर जब दरवाजा खुला तो पुलिस वालों ने भी सारी जानकारी दी, जिसके बाद हल्ला होने लगा और तब जाकर घर के सभी लोगों को मामला का पता चला.
मृतका के माता-पिता ने कही ये बात
अब इस मामले में मृतका सोनम के पिता अनिल शर्मा ने बताया है कि उनकी बेटी के सिर पर गोली मारकर हत्या की गई है. आरोपी गांव का ही लड़का है, लेकिन वह बाहर रहता है. अनिल के मुताबिक उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और साथ ही सोनम बस से स्कूल जाती-आती थी. उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाया है कि, जिस तरीके से मेरी बेटी को मारा है, उस लड़के(विक्की) को भी मार दिया जाए. वहीं सोनम की मां का भी कहना है कि पुलिस आने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली है और वह इस मामले में कुछ भी नहीं जानती है.
प्रेम प्रसंग का एंगल और पुलिस की जांच
फिलहाल इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है. हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है. इस खौफनाक मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया की आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है.
यहां देखें पुलिस का बयान
यह खबर भी पढ़ें: 'न मानोगे, बेटी गई बेटा भी मरेगा...', पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद परिजनों को मिली धमकी
ADVERTISEMENT

