सड़क पर चीखती रही प्रेमिका, बाइक से 100 मीटर घसीटता रहा अमीन प्रेमी; कैमरे में कैद हैवानियत!

हर्षिता सिंह

• 12:08 PM • 28 Jul 2026

बिहार के नालंदा (राजगीर) से रूह कँपा देने वाला वीडियो सामने आया है। शादी का दबाव बनाने पर सरकारी अमीन प्रेमी ने प्रेमिका को बाइक से 100 मीटर तक घसीटा। फिर गुस्साई भीड़ ने बीच सड़क दबोचा

NewsTak
Google CTA

बिहार के नालंदा से एक ऐसा सनसनीखेज और खौफनाक वीडियो सामने आया है.जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. यह वायरल वीडियो सिर्फ एक सड़क हादसे की कहानी नहीं है. बल्कि प्यार, धोखे और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली उस हैवानियत का सबूत है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

Read more!

सामने आए इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बेदर्द प्रेमी तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहा है और एक बेबस युवती बाइक के पिछले हिस्से को पकड़े हुए काली सड़क पर घिसटती जा रही है. करीब 100 मीटर तक वह बेबस लड़की चीखती रही, बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन बाइक चला रहे युवक का दिल नहीं पसीजा.

5 साल का प्यार और 'सरकारी नौकरी' का घमंड

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा सिरफिरा प्रेमी नवादा जिले के नारदीगंज में सरकारी अमीन (राजस्व कर्मचारी) के पद पर तैनात है. दोनों के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब आरोपी अमीन अपनी प्रेमिका से मिलने राजगीर पहुंचा, तो युवती ने उस पर अपने हक यानी शादी का दबाव बनाया.

बस फिर क्या था, शादी का नाम सुनते ही 'साहब' का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बहस बढ़ी, तो आरोपी ने बाइक स्टार्ट की और भागने लगा। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बेदर्द प्रेमी ने स्पीड कम करने के बजाय एक्सीलेटर और खींच दिया.

बाइक असंतुलित होकर गिरी, फिर भीड़ ने सिखाया सबक

वीडियो में आगे दिखता है कि गनीमत यह रही कि कुछ ही दूरी पर जाकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और आरोपी प्रेमी सड़क पर जा गिरा. बाइक गिरते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा फूट पड़ा.

वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे गुस्साए लोगों ने तुरंत मौके पर आरोपी को घेर लिया. जब उसने खुद को बचाने के लिए इसे 'पति-पत्नी का घरेलू विवाद' बताने का ड्रामा किया, तो भीड़ ने उसकी एक न सुनी और बीच सड़क पर ही उसकी हेकड़ी निकाल दी.

कानून के शिकंजे में 'साहब': क्या मिलेगी कड़ी सजा?

घटना के बाद पीड़िता ने सीधे नवादा के नारदीगंज थाने में आरोपी अमीन के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस वायरल वीडियो को सबसे बड़ा केस एविडेंस (सबूत) माना है.

पाँच साल तक प्यार का नाटक करके सड़क पर तड़पने के लिए छोड़ देने वाले इस 'सरकारी साहब' की करतूत ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. देखना होगा कि खाकी इस प्रेमी को सलाखों के पीछे भेजकर पीड़िता को न्याय दिला पाती है या नहीं.