नालंदा के शीतला मंदिर में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, भगदड़ मचने से 8 की मौत और 6 घायल, राहत और बचाव जारी

बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. भारी भीड़ और अफरातफरी में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. पुलिस और ग्रामीण मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं.

नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़
नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़

रंजीत कुमार सिंह

follow google news

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार  को एक बड़ा हादसा हाे गया. दरअसल, यहां चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के पूजा करने के क्रम में भीड़ में उथल पुथल हुई तो इससे मौके पर भगदड़ मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं घटना में कई लाेग घायल बताए जा रहे है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं अब घटना पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख जताया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है.

Read more!

जानिए कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को भारी संख्या में  श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए शीतला माता मंदिर पहुंचे थे. यहां उनकी लंबी लाइन लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए जल्दबाजी करने लगे. इसके लिए वे में लाइन तोड़कर आगे की तरफ बढ़ने लगे. इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था.

पुलिस मौके पर मौजदू, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ऐसे में भगदड़ के दौरान श्रद्धालु एक के ऊपर एक गिरते-चढ़ते चले गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान डॉक्टरों ने  आठ को मृत घोषित कर दिया. वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

पीड़ित परिवारों के लिए सम्राट चौधरी ने किया ये ऐलान

वहीं अब घटना के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लाेगे के प्रति संवेदाएं व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि ''नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. ''उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.

तेजस्वी यादव का बयान आया सामने

नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई इस घटना पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर राजद नेता तेजस्वी यादव ने दुख जताया है. घटना को लेकर उन्हाेंने एक्स पर पोस्ट किया है. इमसें उन्होंने लिखा, ''प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.''

आगे उन्होंने कहा कि ''राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.''

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने के बाद आया अशोक चौधरी और संजय सिंह का पहला रिएक्शन, कही ये बातें!

    follow google news