बिहार में 'मणिपुर' जैसा कांड? महिला के कपड़े फाड़कर सड़क पर घुमाया, वीडियो बनाकर किया वायरल

Nalanda crime news: बिहार के नालंदा में महिला के साथ हुई हैवानियत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है, जहां दबंगों ने कपड़े फाड़कर उसे सड़क पर घुमाया और वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है. जानिए पूरा मामला, पुलिस कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल.

Nalanda crime news
Nalanda crime news

रंजीत कुमार सिंह

follow google news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत मगड़ा गांव में एक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी की गई, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई और उसे अर्धनग्न कर सड़क पर घुमाया गया. इतना ही नहीं, दरिंदों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. विस्तार से जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी. 

Read more!

सामान लेने निकली थी महिला, घात लगाकर बैठे थे दबंग

पीड़ित महिला, जो अपने पति से अलग मायके में रहती है, 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच घर से कुछ सामान लेने निकली थी. रास्ते में गांव के ही कुछ दबंगों ने, जो काफी समय से महिला पर गंदी नजर रखते थे, उसे पकड़ लिया. आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू की और जब महिला ने विरोध किया, तो उन्होंने जबरन उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे सड़क पर घसीटा.

मणिपुर जैसी घटना दोहराने की कोशिश

वायरल वीडियो में महिला की चीखें और दबंगों की हैवानियत साफ देखी जा सकती है. इस घटना की तुलना मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना से की जा रही है. आरोपियों ने न केवल महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की, बल्कि पूरे वाकये का वीडियो बनाकर उसे नीचा दिखाने के लिए इंटरनेट पर फैला दिया. गनीमत रही कि महिला का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने महिला को उन दरिंदों के चंगुल से बचाया.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

महिला द्वारा दी गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने अशोक यादव और मटरू महतो उर्फ नवनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले का तीसरा आरोपी रविकांत कुमार अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी है.

सरकार के दावों पर उठते सवाल

बिहार में नई सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लगातार अपराधियों को चेतावनी देते रहे हैं, लेकिन नालंदा की इस घटना ने सरकार के 'क्राइम कंट्रोल' के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है. आए दिन महिलाओं के साथ हो रही ऐसी विभत्स घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था की पोल खोलती हैं, बल्कि समाज में व्याप्त मानसिक विकृति को भी उजागर करती हैं.

यहां देखें वीडियो

 

    follow google news