नवादा में दरोगा जी को कांस्टेबल पर आया दिल, मंदिर में रचाई शादी, विवाह के बाद हाईवॉल्टेज ड्रामा! 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शादी का वीडियो बनाया जा रहा था जो बात दारोगा को नागवार गुजरी उसके बाद दोनों उलझ गए और मंदिर परिसर में भीड़ के बीच अपनी नई नवेली दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया.

NewsTak

आशीष अभिनव

follow google news

Nawada: नवादा में दरोगा और सिपाही ने लव मैरिज कर लिया लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि शादी के बाद दरोगा ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मंदिर में ही मारपीट करने लगा दरोगा ने नई नवेली दुल्हन को जोड़दार थप्पड़ जड़ दिया. अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान शादी का वीडियो बनाते देख दरोगा भड़क गया. 

Read more!

बताया जा रहा है कि दारोगा और महिला सिपाही दोनों का काफी समय से एक दूसरे से प्रेम प्रसंग चल रहा था. और अंत में दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया इसके तहत दोनों शहर के पार नवादा में स्थित शोभ नाथ मंदिर में पहुंचे हिन्दू रीति रिवाज से शादी शुरू हो गई सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. मामला ने इतना तूल पकड़ा की बात थप्पड़ तक पहुंच गई. दारोगा ने मंदिर परिसर में भीड़ के बीच अपनी नई नवेली दुल्हन को जोड़दार थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद वहां भीड़ और इक्कट्ठा हो गई.

दुल्हन को जड़ा थप्पड़ 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शादी का वीडियो बनाया जा रहा था जो बात दारोगा को नागवार गुजरी उसके बाद दोनों उलझ गए और मंदिर परिसर में भीड़ के बीच अपनी नई नवेली दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया. दरोगा के इस कृत्य पर लोग भड़क गए.

DSP ने क्या बताया?

रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि दारोगा के द्वारा महिला कांस्टेबल को थप्पड़ का यह कृत्य अनुशासनहीनता का परिचय है उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की भी छवी खराब होती है इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है. 

    follow google news