Nawada Viral Video: ‘मुझे किसी का डर नहीं’ कहकर रेलवे ट्रैक पर बनाई Reel, RPF तक पहुंचीं मैडम

सुमित भगत

• 01:44 PM • 13 Oct 2026

Nawada Viral Video: नवादा रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर रील बनाने वाली महिला का वीडियो वायरल हुआ. RPF की कार्रवाई के बाद महिला ने आत्मसमर्पण किया और जमानत पर रिहा हुई

nawada viral news
nawada viral news
Google CTA

Nawada News: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग कभी ऊंची इमारतों पर चढ़कर तो कभी चलती गाड़ियों के साथ स्टंट करके वीडियो बनाते हैं. लेकिन बिहार के नवादा में एक महिला को रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भारी पड़ गया. पटरियों पर खड़े होकर बेखौफ अंदाज में वीडियो बनाने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद महिला ने रेल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

Read more!

रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर बनाई रील

मामला नवादा रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, महिला ने रेलवे की पटरियों पर खड़े होकर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. वीडियो में वह बेखौफ अंदाज में यह कहती नजर आईं कि उन्हें किसी का डर नहीं है. कैमरे के सामने महिला का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, रेलवे ट्रैक जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह वीडियो बनाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है. यहां कुछ सेकंड की लापरवाही भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है.

वायरल वीडियो के बाद RPF ने शुरू की कार्रवाई

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नजर इस मामले पर पड़ी. इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज की गई और महिला की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई. कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ महिला पर पुलिस का दबाव बढ़ा. इसके बाद उसने रेल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया.