भाभी को सांप ने काटा, देवर ने सांप को ही पकड़ लिया और फिर...चर्चा में है नवादा की यह कहानी

सुमित भगत

• 04:26 PM • 02 Oct 2026

Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा में भाभी रजनी देवी को सांप ने डसा तो देवर पप्पू ने जिंदा सांप पकड़ लिया और करीब 20 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल पहुंचा. गर्भवती महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानिए देवर ने सांप को क्यों पकड़ा और अस्पताल में क्या हुआ.

Nawada Snake Bite
Nawada Snake Bite
Google CTA

आमतौर पर जब भी देवर-भाभी की बात आती है तो आपके मन में हंसी-मजाक जैसी बातें ही आती होगी. भारतीय परंपरा में तो भाभी को मां के सम्मान का दर्जा दिया गया है. इसी बीच बिहार के नवादा जिले से एक देवर-भाभी के रिश्ते को लेकर गजब की कहानी सामने आई है. यहां जैसे ही देवर को पता चला की उसकी भाभी को सांप ने काट लिया है, तो उसे कुछ नहीं सूझा और उसने आनन-फानन में सांप को अपने हाथ में उठाया और 20 KM तक सांप को पकड़े अस्पताल में पहुंच गया. फिलहाल मामले इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

घर में बैठी महिला का सांप ने डसा

घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव से सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में मौजूद अपने घर में भाभी रजनी देवी बैठी हुई थी, जो कि गर्भवती भी है. इसी दौरान उन्हें हाथ पर कुछ काटने जैसा महसूस हुआ और हल्का दर्द हुआ. जैसे ही रजनी ने देखा तो वहां पर एक सांप था, जिसे देखकर उसने शोर मचाया. महिला का शोर सुनकर घर के बाहर बैठा देवर पप्पू मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में सांप को जिंदा ही अपने हाथ में पकड़ लिया.

सांप और भाभी के साथ पहुंचा अस्पताल

सांप के काटने के बाद रजनी का तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगा. महिला की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने अस्पताल जाने का फैसला लिया और तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे. पप्पू भी जिंदा सांप लेकर भाभी के साथ अस्पताल पहुंचा. अस्पताल पहुंचते ही देवर पप्पू ने डॉक्टर को सांप दिखाया. सांप को देखने के बाद डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू कर दिया. इस दौरान देवर थोड़ा भी नहीं घबराया और वह जिंदा सांप अपने हाथ में लिए भाभी का इलाज करवाते हुए दिखा.

महिला का इलाज जारी, सांप को डिब्बे में रखा गया

फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं भाभी के प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू ने भी सांप को डिब्बे में रखा है और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक, देवर चाहता था कि डॉक्टर खुद सांप को देखें ताकि उनकी भाभी का बेहतर तरीके से और सही इलाज हो सकें. अब जब सब हो गया है तो वह सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ देंगे.

सड़क किनारे कचरा बीन रहे बच्चे के लिए रुकवाई गाड़ी, पूछा- 'स्कूल नहीं जाते?'; तुरंत कराया एडमिशन