NEET पेपर लीक: "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं", PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर बिहार के नेताओं का बड़ा बयान

आशीष अभिनव

• 04:00 PM • 23 Jul 2026

NEET पेपर लीक मामले में PM नरेंद्र मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जानिए दोनों नेताओं ने क्या कहा.

NewsTak
Google CTA

NEET परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) के जरिए त्वरित और कड़ी कार्रवाई के ऐलान का बिहार के मुख्यमंत्री ने जोरदार समर्थन किया है. सम्राट चौधरी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया है कि युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Read more!

युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी: सम्राट चौधरी

प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं. उनके सपनों और भविष्य की सुरक्षा के साथ समझौता करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

"युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है"

संकल्प से सिद्धि तक पहुंचेगी कार्रवाई: नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी की दूरदर्शिता और सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं की मेहनत, सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. पेपर लीक जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठित किए जाएंगे, ताकि त्वरित और कठोर दंड तय किया जा सके. जब पीएम नरेंद्र मोदी कोई संकल्प लेते हैं, तो देश और दुनिया जानती है कि वे उसको 'सिद्धि तक' पहुंचाकर ही दम लेते हैं"

क्या है मामला?

NEET परीक्षा धांधली को लेकर देशभर के छात्रों में आक्रोश का माहौल था. छात्रों के हितों की रक्षा और आरोपियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की दिशा में कड़ा संदेश दिया है, जिससे भविष्य में ऐसी आपराधिक घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जा सके.