सोशल मीडिया पर इन दिनों एक काली टी-शर्ट वाली लड़की काफी चर्चा में है. मॉडल जैसे चेहरा और एकदम गजब का एटीट्यूड(Attitude) में दिखने वाली इस लड़की की कहानी काफी गहरी है. जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही इस केस के परत दर परत खुल रहें है और नए चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस के पूछताछ में खुलासा हुआ है कि काली टी-शर्ट वाली महिला नेहा झा के साथ जो शख्स मौजूद था वह कोई और नहीं बल्कि उसका सगा जीजा निकला, जिसका नाम ईशान है. साथ ही पूछताछ के दौरान महिला के परिवार का भी शराब तस्करी कनेक्शन सामने आया है. खास बात यह है कि इस मामले में एक 25 साल के संयोग की भी कहानी निकलकर सामने आई है. इन खुलासों के बाद अब पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो जाए और वह इस पूरे मामले की तह तक जांच कर रही है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के साथ-साथ नेहा झा की पूरी कुंडली.
ADVERTISEMENT
एसी फर्स्ट क्लास का कूप और दो बड़े सूटकेस
इस मामले की कहानी काफी दिलचस्प है. घटना बिहार के समस्तीपुर जंक्शन की है. रोजाना नई दिल्ली से चलकर जयनगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 12562 समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची. तभी फर्स्ट क्लास के एच-1 कोच के कूप संख्या सात पर पुलिस ने दस्तक दी. पुलिस ने पहले गेट खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था. गेट की आवाज सुनकर अंदर से महिला ने गेट खोला. इस दौरान महिला के साथ एक शख्स भी अंदर मौजूद था.
आरपीएफ और सीआईबी पुलिस ने पहले दोनों से पूछताछ की और फिर सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी. लेकिन इस दौरान महिला ने आपत्ति जताई और काफी आत्मविश्वास के साथ पुलिस से बहस कर अपनी बातें रखने लगी. लेकिन सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी जारी रखी और फिर पूरी कहानी ही पलट गई. महिला के बैग से 75 लीटर शराब बरामद हुई, जिसका टीम ने पूरा वीडियोग्राफी भी कराया. शराबबंदी वाले बिहार में इतनी मात्रा में शराब मिलते ही महिला और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की गई. जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया.
बिना टिकट दोनों कर रहे थे यात्रा
गिरफ्तारी के बाद युवक और युवती की पहचान हुई है. युवती का नाम नेहा झा है. वह समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड 12 की रहने वाली बताई गई है. वहीं युवक की पहचान नेहा के जीजा ईशान के रूप में हुई है. जांच के दौरान पता चला कि नेहा एस फर्स्ट क्लास में बिना किसी टिकट के यात्रा कर रही थी. उसने RPF को पहले बताया कि यह कूपे उसके जीजा के नाम पर बुक था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि ईशान के पास भी कोई वैलिड टिकट नहीं था. शराब की खेप को लेकर पूछताछ में नेहा ने बताया है कि यह शराब शादी समारोह के लिए ले जा रही थी. उसने बताया कि यह शराब हरियाणा से ली गई थी, जहां पर ईशान रहता था. वहीं, पुलिस नेहा की बात को अंतिम सच नहीं मानकर चल रही थी.
जांच एजेंसियां मामले की हर तरह से जांच में जुटी है. वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाकई यह खेप शादी समारोह के लिए लाई जा रही थी या बिहार में शराब का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. इसी वजह से नेहा और ईशान के फोन कॉल की डिटेल भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता करना चाह रही है कि यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान उन्होंने किस-किस से बात की और अगर कुछ हाथ लगता है तो कई गिरफ्तारियां भी हो सकती है.
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की आड़ में शराब तस्करी का आरोप
मामले की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेहा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करने की आंड़ में दरभंगा में कुछ डॉक्टरों और रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब पहुंचाने का काम करती थी. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. अगर ऐसा कुछ मामला साबित होता है कि यह मामला और भी बड़ा हो सकता है. कहा जा रहा है कि यही वजह है की GRP और RPF मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.
तस्करी से है पुराना नाता, पिता-बहन भी जा चुकी है जेल
पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि नेहा के परिवार का भी शराब तस्करी से पुराना नाता रहा है. नेहा के पिता संजय झा खेती-बाड़ी का काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, वो भी शराब तस्करी के मामले में जेल भेजे जा चुके है. इसके अलावा परिवार की बड़ी बेटी निशु झा भी तस्करी से जुड़ी हुई है. जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को दरभंगा उत्पाद विभाग की टीम ने निशु झा को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा था और वह भी जेल जा चुकी है. अब नेहा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक बार फिर परिवार की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है.
25 साल के उम्र के संयोग की कहानी
नेहा झा के शराब तस्करी मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला संयोग भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि जब नेहा की बड़ी निशु झा 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ी गई थी, तब उनकी उम्र 25 साल थी. अब नेहा जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है वह 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई है. यानी दोनों ही बहने 25 साल की उम्र में पकड़ी गई है और इसी वजह से यह संयोग काफी चर्चा में है.
बहनों में सबसे छोटी है नेहा
मिली जानकारी के मुताबिक, नेहा झा की 4 बहनें और 2 भाई है. नेहा चारों बहनों में सबसे छोटी है. नेहा की सबसे बड़ी बहन अंशु झा है, जिनकी शादी हरियाणा के ईशान से हुई थी. यह वहीं ईशान है जो नेहा के साथ पकड़े गए है. दूसरी बहन निशु झा शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है. वहीं तीसरी अंजू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है.
इसके अलावा परिवार में 2 भाई भी है, जिसमें छोटा भाई गांव में ही रहता है और मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है. जबकि बड़ा भाई इंटर पास करने के बाद नीट की तैयारी कर रहा था, लेकिन असफल होने के कारण वह नशा करने लगा था. फिलहाल उसके नशा मुक्ति केंद्र में होने की बात कही जा रही है. नेहा झा की बात करें तो उसने दरभंगा के केएस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है.
चेहरा मॉडल जैसा... काम गैरकानूनी! समस्तीपुर स्टेशन पर नेहा के दो सूटकेस खुले तो चौंक गई पुलिस
ADVERTISEMENT


