Bihar Cabinet Minister District In-Charge List: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के बीच जिलों का बंटवारा कर दिया है, जिसके तहत उन्हें जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए वैशाली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.
ADVERTISEMENT
क्यों अहम है यह फैसला?
मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी संबंधित मंत्री अगले आदेश तक अपने-अपने आवंटित जिलों के प्रभारी मंत्री और जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे. इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जिलों में चल रही विकास योजनाओं की सीधे मंत्री स्तर पर निगरानी करना, जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा में तेजी लाना है. सभी प्रभारी मंत्रियों को नियमित रूप से समीक्षा बैठक कर इसकी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को सौंपनी होगी.
इन 4 दिग्गज मंत्रियों को मिली दो-दो जिलों की कमान
कैबिनेट के चार वरिष्ठ मंत्रियों को उनके कद को देखते हुए दो-दो जिलों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- विजय कुमार चौधरी (उपमुख्यमंत्री): पटना और नालंदा
- विजय कुमार सिन्हा (मंत्री): गया और गोपालगंज
- श्रवण कुमार (मंत्री): पूर्वी चंपारण और शिवहर
- दिलीप कुमार जायसवाल (मंत्री): मुजफ्फरपुर और बांका
बिहार के प्रभारी मंत्रियों और उनके जिलों की सूची:
- निशांत कुमार (स्वास्थ्य मंत्री): वैशाली
- विजय कुमार चौधरी (डिप्टी सीएम): पटना और नालंदा
- विजय कुमार सिन्हा: गया और गोपालगंज
- दिलीप कुमार जायसवाल: मुजफ्फरपुर और बांका
- श्रवण कुमार: पूर्वी चंपारण और शिवहर
- विजेंद्र यादव: सारण
- लेशी सिंह: मधुबनी
- रामकृपाल यादव: बेगूसराय
- नीतीश मिश्रा: भागलपुर
- दामोदर रावत: समस्तीपुर
- संजय सिंह टाइगर: कैमूर
- अशोक चौधरी: रोहतास
- भगवान सिंह कुशवाहा: सुपौल
- अरुण शंकर प्रसाद: भोजपुर
- मदन सहनी: खगड़िया
- संतोष कुमार सुमन: नवादा
- रेणु निषाद: औरंगाबाद
- रत्नेश सदा: पूर्णिया
- कुमार शैलेंद्र: दरभंगा
- शीला कुमारी: मधेपुरा
- केदार प्रसाद गुप्ता: सीवान
- लखेंद्र रोशन: बेतिया (पश्चिमी चंपारण)
- सुनील कुमार: लखीसराय
- श्रेयसी सिंह: सीतामढ़ी
- जमा खान: जहानाबाद
- नंद किशोर राम: बक्सर
- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल: किशनगंज
- प्रमोद कुमार: कटिहार
- श्वेता गुप्ता: शेखपुरा
- मिथिलेश तिवारी: सहरसा
- रामचंद्र प्रसाद: अररिया
- संजय कुमार सिंह: जमुई
- संजय कुमार: मुंगेर
- दीपक प्रकाश: अरवल
ADVERTISEMENT


