बिहार की राजनीति में कदम रखते ही मामा के घर पहुंचे निशांत कुमार, छोटी बहन ने शादी और भविष्य के प्लान पर खोले कई राज!

Nishant Kumar Politics Entry: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में औपचारिक एंट्री करने के बाद अपने ननिहाल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत मां की स्मृति में बने मंजू स्मृति पार्क में श्रद्धांजलि दी और मामा-मामी व बहनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. परिवार के सदस्यों ने इस मौके पर निशांत के स्वभाव, उनकी शादी और भविष्य की राजनीतिक योजनाओं को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं. जानिए पूरी बात.

Nishant Kumar Latest News
Nishant Kumar Latest News

राजेश कुमार झा

follow google news

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ तब आया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा. अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद निशांत कुमार सबसे पहले अपने मामा के घर पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी दिवंगत माँ की स्मृति में बने पार्क में माल्यार्पण किया और अपने मामा-मामी और बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. बिहार तक के साथ खास बातचीत में निशांत के परिवार के सदस्यों ने इस नए सफर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कई दिलचस्प खुलासे किए.

Read more!

मां को दी श्रद्धांजलि, फिर परिवार के बीच पहुंचे निशांत

पार्टी जॉइन करने के बाद निशांत कुमार पटना स्थित अपने ननिहाल पहुंचे. वहां उन्होंने अपनी मां के नाम पर बने 'मंजू स्मृति पार्क' में जाकर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने घर के अंदर अपने मामा, मामी और बहनों के साथ समय बिताया. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, हालांकि निशांत अब सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन घर के भीतर कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. परिवार के लिए यह एक पूरी तरह से निजी और भावनात्मक पल था.

छोटी बहन का खुलासा

निशांत की ममेरी बहन ने बताया कि भैया का राजनीति में आना काफी अचानक था, लेकिन पूरा परिवार इस फैसले से बेहद खुश है. उन्होंने कहा, 'हमें नहीं लगा था कि वो राजनीति में आएंगे, लेकिन जो हुआ बहुत अच्छा हुआ. हम चाहते हैं कि वो बिहार का नाम रोशन करें और आगे चलकर सीएम पद तक पहुंचें'.

जब उनसे निशांत की शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'हम तो शुरुआत से ही उन्हें शादी के लिए फोर्स करते आ रहे हैं. हम चाहते हैं कि वो शादी कर लें, लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस बिहार की तरक्की और अपनी नई राजनीतिक जिम्मेदारी पर है'. उन्होंने यह भी बताया कि निशांत अपनी बहनों से बहुत प्यार करते हैं और उनकी शादी में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाई थी.

मामा-मामी ने दिया आशीर्वाद

निशांत के मामा अजय कुमार और मामी रश्मि ने बताया कि निशांत के आने से घर में खुशी का माहौल था. मामा अजय कुमार ने कहा, 'हमने उन्हें आशीर्वाद दिया है कि वो जीवन में और तरक्की करें और खूब आगे बढ़ें'. जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच निशांत ने पार्टी जॉइन की है, तो मामी रश्मि ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है, यह उनका अपना फैसला है.

बिहार की तरक्की पर है निशांत का फोकस

निशांत के बहनोई ने बताया कि निशांत भैया बहुत खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता के लिए एक बहुत बड़ा और सकारात्मक निर्णय है. परिवार को उम्मीद है कि निशांत जिस तरह से अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते आए हैं, उसी तरह अब बिहार की जनता की सेवा और राज्य की तरक्की के लिए भी काम करेंगे. निशांत कुमार का राजनीति में आना न केवल जेडीयू (JDU) के लिए बल्कि बिहार की भावी राजनीति के लिए भी एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: बिहार में 'निशांत युग' की शुरुआत! संजय झा बोले- नीतीश कुमार की फोटोकॉपी हैं निशांत, क्या जेडीयू से होगा अगला सीएम?

    follow google news