23 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का मामला अब बड़े तूफान में बदल चुका है. इस पूरे बवाल के केंद्र में हैं निशु आजाद, उनके पिता संजय आजाद और आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज. स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल पॉडकास्ट सामने आते ही बवाल मच गया है. इस पॉडकास्ट में स्वतंत्र ने निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ने का दावा करता है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई विपक्षी दल लगातार स्वतंत्र पर सख्त कानूनी एक्शन की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस बीच निशु आजाद के पिता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि अगर दिल्ली पुलिस कुछ देर और न आती तो वह स्वतंत्र भारद्वाज की हालत खराब कर देते.
ADVERTISEMENT
क्या है निशु के पिता के वायरल वीडियो में?
उन्होंने स्वतंत्र की पिटाई की तस्वीर भी शेयर की है. इस वीडियो में निशु भी नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में निशु के पिता कहते हैं कि मैं कहना चाहता हूं कुछ लोग कह रहे हैं अनजाने में मेरे सिर पर चोट मारकर उसने कोई बहुत बड़ा तीर मार दिया तो मैं कहना चाहता हूं अगर वहां पर दो मिनट पुलिस न आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस प्रकार कर रखी थी. पुलिस को उस समय वहम हो गया था कि मैं तुझे मार रहा हूं इसलिए पुलिस ने गलती से हमें पकड़ लिया था. वन बाय वन कर ले, जहां मिलना चाहे वहां.
निशु को विपक्षी नेताओं का समर्थन
अब इस वीडियो को लेकर भी बवाल मचना तय है. निशु का आरोप है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उसके पिता संजय कुमार के साथ स्वतंत्र भारद्वाज नामक लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी. संजय को RML अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके सिर पर कई टांके आए थे. इधर, निशु को विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है. वहीं, सवाल है कि आखिर निशु इस तरह खुलेआम कानून को हाथ में कैसे ले रहा था.
क्या है स्वतंत्र भारद्वाज का पक्ष?
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन एक बार फिर सुर्खियों में है. प्रदर्शन में शामिल निशु आजाद नाम की लड़की के पिता पर हुए हमले पर एक पॉडकॉस्ट में सनसनीखेज दावा किया गया. स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक युवक ने दावा किया कि उसने ही निशु के पिता पर हमला किया, जिससे उनके 60 से ज्यादा टांके आएं. इस वीडियो के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. इस मामले पर दिल्ली पुलिस अपना पक्ष पहले ही साझा कर चुकी है. वायरल स्वतंत्र भारद्वाज से आज तक ने बात की और वायरल वीडियो पर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि हमला उन्होंने सेल्फ डिफेंस में किया.
ADVERTISEMENT


