'संसद में नीट और युवाओं के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे राहुल गांधी', नितिन नबीन का विपक्ष पर बड़ा हमला

न्यूज तक डेस्क

23 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 23 2026 2:09 PM)

नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बीजेपी नेता नितिन नबीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

NewsTak
छात्रों के प्रदर्शन पर नितिन नबीन ने विपक्ष को घेरा.
Google CTA

नीट (NEET) परीक्षा विवाद और छात्रों के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है और संसद के पटल पर हर विषय पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

Read more!

'विपक्ष का दोहरा चरित्र होगा उजागर' 

नितिन नबीन ने कहा कि एनडीए सरकार संसद में नीट परीक्षा और युवाओं से जुड़े सभी विषयों पर खुली चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि, राहुल गांधी और पूरा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को डर है कि संसद में चर्चा होते ही उनका पुराना इतिहास और 'दोहरा चरित्र' देश के युवाओं के सामने उजागर हो जाएगा. 

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट का आश्वासन

बीजेपी नेता ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प ही उनकी सिद्धि है. जो भी लोग परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के लिए दोषी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. सरकार दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है. 

युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध सरकार 

नितिन नवीन ने कहा कि आज देश का युवा स्टार्टअप, यूनिकॉर्न और 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में लगा हुआ है. विपक्ष युवाओं को केवल भड़काने और बरगलाने की राजनीति करता रहा है, जबकि मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य को एक सही दिशा देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि देश का युवा और छात्र प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के साथ मजबूती से खड़े हैं. 

पटना में छात्रों का पेपर लीक पर प्रदर्शन लेकिन वायरल शिक्षकों की चुप्पी क्यों ?