बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने को लेकर आ गया पहला रिएक्शन, कयासों पर तोड़ी चुप्पी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स (X) पर पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि वे चारों सदनों का सदस्य बनना चाहते हैं और आगामी चुनाव में राज्यसभा सदस्य बनेंगे. नीतीश कुमार ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए नई सरकार को मार्गदर्शन देने का भरोसा दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें.

NewsTak
राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार की राजनीति में उस वक्त उथल-पुथल शुरू हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कयास लगने लगे.  सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री और बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चाएं तेज हो गईं. इसी बीच नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर इस पूरे मसले पर विस्तार से अपनी बात रख दी है.

Read more!

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और अपने भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में जानकारी दी.

चारों सदनों का सदस्य बनने की थी इच्छा-नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके संसदीय जीवन की शुरुआत से ही एक गहरी इच्छा थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य बनें. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी क्रम में वे आगामी चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहे हैं.

जनता के प्रति जताया आभार

पिछले दो दशकों से अधिक समय तक मिले समर्थन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं." उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि बिहार को विकसित बनाने का उनका संकल्प पहले की तरह ही कायम रहेगा.

नई सरकार को मिलेगा मार्गदर्शन

नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा. उन्होंने बिहार की जनता के साथ अपने अटूट संबंध को भविष्य में भी इसी तरह बनाए रखने का वादा किया है. इस घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन और नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

नीतीश कुमार राज्यसभा गए तो किसे मिलेगी CM की कुर्सी? सम्राट चौधरी समेत रेस में ये तीन बड़े नाम, जानिए किसकी दावेदारी सबसे मजबूत
 

    follow google news