नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद ऐसा चुना जाएगा बिहार का अगला सीएम, आनंद मोहन ने बताई पूरी बात

Bihar next CM: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हलचल काफी तेज है. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच आनंद मोहन ने अगला मुख्यमंत्री कैसे चुना जाएगा, इस पर बड़ा बयान दिया है. जानिए पर्ची सिस्टम वाला दावा, सीएम चेहरे पर सस्पेंस और बिहार की सियासत का पूरा समीकरण.

Anand Mohan statement on Bihar next CM
Anand Mohan statement on Bihar next CM

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में इन दिनों में सीएम चेहरा को लेकर चर्चाएं अपने चरम पर है. राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जहां कुछ लोग नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बता रहे हैं तो कुछ लोग बीजेपी के सीएम होने की बात कह रहे है. हालांकि इसी लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है लेकिन चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है. इसी बीच पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने सीएम को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने बिहार से सीएम नीतीश की विदाई को लेकर भी दुख जताया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

नीतीश कुमार की विदाई पर कही ये बात

जब आनंद मोहन से पूछा गया कि नीतीश कुमार के जाने से क्या आप खुश है? इस पर आनंद मोहन ने कहा कि उनके जाने से पूरा बिहार सदमा में है, सभी लोग दुखी है. उन्होंने पूरे बिहार को पटरी पर ला दिया और कानून व्यवस्था को ऐसा दुरुस्त किया कि आज रात में 12-1 बजे भी औरतें बाहर निकल रही है. 

बाहुबली नेता ने आगे कहा कि, बिहार में नरसंहार, जनसंहार, हिंदू-मुस्लिम राइट और बैकवर्ड-फॉरवर्ड की लड़ाई पूरी तरह उन्होंने खत्म कर दिया है. उन्होंने बिहार का चौतरफा विकास किया है और ऐसा लीडरशिप अगर अचानक से चला जाएं तो तकलीफ तो होगी ही.

किसे देखना चाहते है अगला मुख्यमंत्री?

इस सवाल के जवाब में बाहुबली नेता ने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमारे-आपके देखने से क्या होगा? बीजेपी तो पर्ची निकालता है. सभी जानते है कि अब पर्ची निकलेगा...अब किसके भाग्य में पर्ची निकलती है, इसका इंतजार कीजिए. 

नीतीश कुमार के जाने से बीजेपी को नुकसान!

आनंद मोहन से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार ने किसी दबाव में पद छोड़ा है? इसके जवाब में बाहुबली नेता ने कहा कि मैं अंदरखाने की बात तो नहीं बता सकता है लेकिन अगर यह फैसला दबाव में लिया गया है तो यह जदयू के लिए नुकसानदेह तो है ही लेकिन भविष्य में बीजेपी को भी इससे नुकसान होगा. क्योंकि जो अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वोट है वह नीतीश कुमार के माध्यम से ही बीजेपी को मिलता रहा है.  

बिहार में नई सरकार बनाने का पूरा शेड्यूल आया सामने? नीतीश कुमार के इस्तीफे से लेकर सीएम चेहरे तक की पूरी डिटेल

    follow google news