नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने के बाद आया अशोक चौधरी और संजय सिंह का पहला रिएक्शन, कही ये बातें!

Bihar politics latest update: बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद अशोक चौधरी और संजय सिंह का भावुक रिएक्शन सामने आया है. दोनों नेताओं ने नीतीश को अभिभावक बताते हुए उनकी कमी खलने की बात कही. अब CM पद को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है. जानिए पूरी राजनीतिक हलचल.

Bihar politics latest update
Bihar politics latest update

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार की सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के दिल्ली जाने और नए मुख्यमंत्री को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बीच आज सुबह नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि एमएलसी संजय गांधी इस्तीफे वाला लेटर लेकर विधानसभा पहुंचे और सभापति को सौंप दिया. इस इस्तीफे के बाद अब जदयू के दो बड़े कद्दावर नेता अशोक चौधरी और संजय सिंह का पहला रिएक्शन भी सामने आया है. बिहार तक से बातचीत करते हुए दोनों की आंखें नम दिखी और उन्होंने नीतीश कुमार को अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी कमी बहुत खलेगी(अखरेगी). विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

एमएलसी संजय सिंह ने क्या कहा?

बिहार तक से बातचीत करते हुए एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि, आज का दिन भावुक है. 2006 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हमारे अभिभावक के तौर पर काम कर रहे है और इसी व्यक्ति ने बिहार की तकदीर बदल दी है. अब उनका सदन के अंदर नहीं होना हमलोगों के लिए काफी अखरेगा(खलेगा).

अशोक चौधरी ने गिनाए उनकी उपलब्धियां

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि, आज का दिन दुखद है और इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाउस(सदन) में हमारे अभिभावक का छत्र-छाया चला गया. जब भी सदन में कोई मंत्री फंसता था तो वह जवाब देते थे और बीच-बचाव करते थे. 

उन्होंने नीतीश कुमार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, जब हमारे नेता आए थे, तो मैट्रिक में 15-20 प्रतिशत लड़कियां पास होती थी. फिर उन्होंने इसका सर्वे कराया तो पता की 46 प्रतिशत के करीब लोग गरीबी रेखा के नीचे होने के कारण सही से परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पाते है. इसके अलावा जब लड़कियां बड़ी हो जाती है तो उनके पास ऐसे कपड़े नहीं होते है तो उन्होंने पोशाक योजना की शुरुआत की. आज बिहार की लड़कियां का पासिंग परसेंटेज 50 है.

सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार?

हालांकि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए MLC पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन सीएम पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. नीतीश कुमार ने अभी सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया और नियम के मुताबिक बिना किसी हाउस के सदस्य रहते हुए भी नीतीश कुमार अगले 6 महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते है. ऐसे में राज्य में दो सवाल गूंज रहे है कि वह इस्तीफा कब देंगे और बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. हालांकि जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

यहां देखें वीडियो

नीतीश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा, बिहार की राजनीति में बढ़ी सियासी हलचल

    follow google news