Nitish Kumar net worth: बिहार की सियासत में इन दिनों बड़े बदलावों की बयार बह रही है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले नीतीश कुमार अब राज्य की राजनीति से निकलकर देश की संसद (राज्यसभा) की ओर कदम बढ़ा चुके हैं. एनडीए (NDA) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद जो सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, वह है उनकी संपत्ति. राज्यसभा चुनाव के लिए जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक, नीतीश कुमार इस लिस्ट के सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में से एक बनकर उभरे हैं.
ADVERTISEMENT
करोड़ों नहीं, बस इतनी है नीतीश की नेटवर्थ
हलफनामे के अनुसार, नीतीश कुमार की कुल चल और अचल संपत्ति महज 1.66 करोड़ रुपये है. गौर करने वाली बात यह है कि साल 2025 में उनकी सालाना नेटवर्थ केवल 7.87 लाख रुपये दर्ज की गई थी.
शपथपत्र के अनुसार नीतीश कुमार के पास 20,552 रुपये नकद हैं. उनकी कुल चल संपत्ति लगभग 17.91 लाख रुपये बताई गई है.
ज्वेलरी के नाम पर उनके पास 20 ग्राम सोने की अंगूठी और एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी है, जिसकी कुल कीमत करीब 2.37 लाख रुपये बताई गई है.
वाहनों की बात करें तो उनके पास फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है, जिसे उन्होंने 2015 में 11.32 लाख रुपये में खरीदा था.
अचल संपत्ति में क्या है
नीतीश कुमार के पास अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारका स्थित संसद कोऑपरेटिव सोसाइटी में एक फ्लैट है. करीब 1000 वर्ग फीट के इस फ्लैट को उन्होंने 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था. वर्तमान में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये बताई गई है.
साथी उम्मीदवारों के पास है नीतीश से कहीं ज्यादा दौलत
जदयू और बीजेपी के अन्य उम्मीदवारों की तुलना में नीतीश कुमार काफी पीछे नजर आते हैं. जेडीयू के रामनाथ ठाकुर के पास कुल 3.12 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बात करें तो उनके पास करोड़ों की चल संपत्ति के साथ-साथ स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां भी हैं. बीजेपी के एक अन्य उम्मीदवार शिवेश कुमार की अचल संपत्ति ही करीब 2.72 करोड़ रुपये की है.
एडी सिंह निकले सबसे अमीर उम्मीदवार
अगर अमीरी की बात करें, तो आरजेडी (RJD) के उम्मीदवार एडी सिंह (अमरेंद्र धारी सिंह) ने सबको पीछे छोड़ दिया है. उनके पास कुल 243 करोड़ रुपये की भारी-भरकम संपत्ति है. उनके पास करीब 206 करोड़ की चल संपत्ति और 36 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है. वहीं आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पास करीब 80 लाख रुपये की कुल संपत्ति है.
ADVERTISEMENT

