बिहार में नई सरकार बनाने का पूरा शेड्यूल आया सामने? नीतीश कुमार के इस्तीफे से लेकर सीएम चेहरे तक की पूरी डिटेल

Bihar New Government Formation: बिहार की सियासत में बड़े बदलाव की तस्वीर अब साफ हो रहा है. नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे से लेकर नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल सामने आया है. जानिए कब होगा इस्तीफा, NDA की बैठक कब होगी और कौन बन सकता है अगला मुख्यमंत्री- क्या सम्राट चौधरी का नाम आगे है या बीजेपी फिर चौंकाएगी? पढ़ें पूरी डिटेल.

Bihar new CM
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू!

कुबूल अहमद

follow google news

बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद से उठी चर्चाएं अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है, हालांकि राज्य में अब सत्ता बदलने की तस्वीर साफ हो रही है. विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही उनका दिल्ली जाना तय हो गया और सीएम पद से इस्तीफा देने के साथ ही उन्हें Z प्लस कैटेगर की सुरक्षा मुहैया कराने की अधिसूचना भी जारी हो गई है. राज्य में नई सरकार के गठन के लिए शेड्यूल भी लगभग तय है, लेकिन सवाल अभी वही है कि कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री? आइए विस्तार से जानते है कब हो सकता है नीतीश कुमार का इस्तीफा, कौन बन सकता है अगला मुख्यमंत्री और नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल.

Read more!

समृद्धि यात्रा के बाद साइड हुए नीतीश?

26 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा का समापन किया. उसके बाद से नीतीश कुमार मीडिया के सामने नहीं आए और उनसे बातचीत का सिलसिला बंद कर चुके हैं. नीतीश कुमार के ऐसे साइड होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है. लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता लेने के साथ ही सीएम पद छोड़ देंगे? हालांकि यह तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है.

नीतीश कब देंगे इस्तीफा?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार बनाने की प्रक्रिया अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी. 6 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जदयू की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है. कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में वह जदयू के कद्दावर नेताओं के साथ बैठेंगे और आगे की राह का फैसला करेंगे.

इसके बाद नीतीश कुमार दिल्ली चले जाएंगे, जहां पर 9 अप्रैल को जदयू राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे. माना जा रहा है कि इन दोनों ही बैठक में नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते है. इसके अलावा वह बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे.

मोदी-शाह से मुलाकात के बाद ही होगा फैसला?

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. दरअसल नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे और उसके बाद ही वह पीएम और शाह से मुलाकात कर सकते है. इस मुलाकात में वह अगले सीएम का नाम प्रपोज कर सकते है और साथ ही नई सरकार के गठन की चर्चाएं भी हो सकते है. 

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद भी नीतीश कुमार अगले 6 महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते है, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे. दिल्ली से पटना लौटते ही नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा सौंप सकते है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी.

क्या है नई सरकार के गठन का शेड्यूल?

जैसे ही नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे तो नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बार नई सरकार की कमान बीजेपी के हाथों में जाने लगभग तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि 12 या 13 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इसी बैठक में सर्व-सहमति से एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जाएगा और वहीं बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा.

हालांकि नए मुख्यमंत्री के चुनाव में इस बार नीतीश कुमार अहम रोल में नजर आ सकते है. बीजेपी और जदयू दोनों ही पार्टी के नेताओं ने लगातार कहा है कि जो भी सीएम बनेगा, उसमें नीतीश कुमार के पसंद का ख्याल पूरी तरह रखा जाएगा. मौजूदा स्थिति में गेंद बीजेपी के पाले में तो है लेकिन नीतीश कुमार के पसंद का ख्याल भी रखा जाएगा. फिर खरमास यानी 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा, जिसमें की बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही निशांत कुमार को उप-मुख्यमंत्री पद और गृह विभाग मिलने की चर्चाएं भी अपने चरम पर है.

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा, ऐसा लगभग तय है. लेकिन कौन बनेगा, किसे मिलेगी यह जिम्मेदारी इसे लेकर पार्टी ने कोई संकेत नहीं दिए है. जदयू और बीजेपी के बड़े नेता लगातार कह रहे है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा और नीतीश के पसंद से होगी. इसे लेकर कई नामों की चर्चा है, लेकिन किसी पर भी मुहर नहीं लगा है.

हालांकि नीतीश कुमार के पसंद की बात की जाएं तो अपने समृ्द्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने कई बार इशारों-इशारों में सम्राट चौधरी का नाम लिया है. मंच से एक बार नीतीश कुमार ने तो सम्राट चौधरी को लेकर यहां तक कह दिया था कि, आगे यह सब काम देखेंगे. 

बीजेपी का पुराना ट्रेंड, बिहार में भी होगा लागू?

भले ही नीतीश कुमार सम्राट चौधरी की तरफ इशारा कर रहे है, लेकिन बीजेपी ने पिछले कई सालों में सबको चौंकाया है. साफ देखा गया है कि बीजेपी ऐन वक्त पर अपने पत्ते खोलती है और जिन नामों की चर्चा रहती है उसे तो मुख्यमंत्री नहीं बनाती है. उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की लहर थी तब बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया, राजस्थान में वसुंधरा राजे का नाम आया तो भजन लाल शर्मा को सीएम बनाया और 2025 के दिल्ली चुनाव में प्रवेश वर्मा का नाम आया तो उन्होंने रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर सबको चौंका दिया है.

बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू: 10 अप्रैल को शपथ, फिर इस्तीफा; जानें नीतीश कुमार का पूरा प्लान

    follow google news