'दिल से निकाल दोगे नीतीश कुमार को...' बयान के सरगर्मी के बीच संजय झा पहुंचे सम्राट चौधरी के आवास, विभागों के बंटवारे पर मंथन शुरू? 

Bihar Politics Update: बिहार की सियासत में हलचल तेज! नीतीश कुमार को लेकर संजय झा के बयान ने NDA में नई बहस छेड़ दी है. इसी बीच सम्राट चौधरी के आवास पर बड़ी बैठक शुरू हो गई है, जिसमें ललन सिंह भी शामिल हैं. क्या बिहार में नई सरकार के गठन और विभागों के बंटवारे पर मंथन शुरू हो गया है? जानिए पूरी अंदरूनी कहानी, NDA की रणनीति और 15 अप्रैल को संभावित शपथ ग्रहण की तैयारी.

Bihar Political Update
Bihar Political Update

अनिकेत कुमार

follow google news

'पिछले 20 साल से नीतीश जी के नेतृ्त्व में जदयू ने जो काम किया है, वह एक-एक जनता के दिल में उतरा हुआ है. लोगों के दिल और मन से नीतीश कुमार को निकाल दोगे क्या...यह इस जन्म में संभव नहीं है.' बिहार के सियासी तपिश के बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा रखा है. संजय झा के इस बयान को लोग अलग-अलग तरीके से देख रहे है और कहा जा रहा था कि NDA के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है और BJP-JDU के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान सामने आ रही है.

Read more!

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सम्राट चौधरी 2 बार पहुंचे, जिसके बाद इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है. चर्चाएं तेज हो गई कि नीतीश कुमार नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुश नहीं है और इसलिए बार-बार उन्हें मनाया जा रहा है. इसी बीच अभी सम्राट चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक शुरू हो गई है, जिसमें ललन सिंह और संजय झा मौजूद है. आइए विस्तार से जानते है बिहार के सियासी तपिश के बीच हो रहे इस मंथन की पूरी कहानी.

पहले जानिए संजय झा का बयान

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय झा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि, जो लोग यंग(जवान) है और राजनीति करना चाहते है उन्हें नीतीश कुमार से सीखने की जरूरत है. उन्होंने आगे बिहार की बात करते हुए कहा कि, इस बार का चुनाव(बिहार विधानसभा चुनाव, 2025) हम लोगों ने नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में लड़ा था. इसलिए आगे जो सरकार बनेगी वो नीतीश जी की नीति, उनके विचार और उनके काम को ही आगे बढ़ाएगी. संजय झा ने यह भी कहा कि इस सरकार को नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा मिलते रहेगा. 

'इस जन्म में संभव नहीं है...'

इस दौरान जब उनसे पूछा गया की पार्टी का क्या होगा? तो इस पर उन्होंने कहा है कि, यह पार्टी नीतीश कुमार का ईमानदारी से बनाया हुआ पार्टी है. उन्होंने अपने खून-पसीना से इस पार्टी को बनाया है. और पिछले 20 साल से नीतीश जी के नेतृ्त्व में जो काम हुआ है, वह बिहार के एक-एक जनता के दिल में उतरा हुआ है. तो लोगों के दिल और मन से नीतीश कुमार को निकाल दोगे क्या...यह इस जन्म में संभव नहीं है. इसके लिए एक और जन्म लेना पड़ेगा. संजय झा ने आगे साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार अपने काम की वजह से लोगों के दिल में है ना कि भ्रष्टाचार की वजह से है.

सम्राट चौधरी के आवास पर चल रही बड़ी बैठक!

इन्हीं सरगर्मी के बीच सम्राट चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है, जिसमें नीतीश कुमार के दो सबसे करीबी नेता संजय झा और ललन सिंह मौजूद है. मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के साथ बैठक करने के बाद ललन सिंह संजय झा के आवास पर पहुंचे है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नई सराकर में मंत्रिमंडल और विभाग बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गई है. साथ ही यह बैठक दो घंटे से ज्यादा चलने की संभावना जताई गई है.

15 को हो सकता है शपथ ग्रहण

कल यानी 14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपने कैबिनेट की आखिर बैठक करने जा रहे है, जिसमें बिहार-वासियों को कई नई सौगातें मिल सकती है. बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही NDA विधायक दल की एक बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते है और फिर 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है.

बिहार: Nitish Kumar के इस्तीफे से पहले पीके ने सब बता दिया, कर दी एक और भविष्यवाणी

    follow google news