Nitish Kumar heli pad incident video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय से पहुंचने से कुछ ही देर पहले ही वहां एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. यहां जिस हेलीपैड पर सीएम नीतीश का हेलिकॉप्टर उतरने वाला था वहां अचानक एक बैल घुस आया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बैल को मौके पर देख सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और जवानों के हाथ पैर फूल गए. क्या है पूरा मामला, चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सीएम अपनी महत्वाकांक्षी 'समृद्धि यात्रा' के सिलसिले में बेगूसराय के बरौनी स्थित बियाडा कैंपस पहुंचने वाले थे. ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस ने इलाके की चाक-चौबंद सुरक्षा का दावा किया था. इसके लिए इलाके को चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया था. लेकिन इसी बीच एक बैल बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सीधे उस जगह पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना था. ऐसे में अब इस घटना के बाद से सुरक्षा तंत्र की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
सुरक्षाकर्मियों के बीच दिखी भगदड़ की स्थिति
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बैल जैसे ही हेलीपैड पर पहुंचा तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी लाठी-डंडों की मदद से उसे हटाने के लिए दौड़े. वे बैल को हटाने के लिए उसे हांक रहे थे, लेकिन बैल उनकी तरफ ही दौड़ पड़ा. इसके बाद जवान डर के मारे बचने के लिए भागने लगे. इस दौरान 3 जवान तो साइड निकल गए, लेकिन एक जवान के पीछे बैल दौड़ने लगा. मौके पर अफरातफरी का माहौल गया और सुरक्षाकर्मी बेबस नजर आए. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
आखिकार काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद बैल को खदेड़कर परिसर से बाहर निकाला गया. गनीमत यह रही कि यह घटना मुख्यमंत्री के लैंड करने से पहले हुई, वरना कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी. अब घटना ने शासन-प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि मुख्यमंत्री के दौरे के समय भारी पुलिस बल की तैनाती होती है तो ऐसे में उनकी सुरक्षा में ये चूक कैसे हो गई.
ADVERTISEMENT


