निशांत कुमार की जेडीयू में ग्रैंड एंट्री, पिता नीतीश कुमार और अपने भविष्य को लेकर कही ये बड़ी बात

Nishant Kumar JDU Joining: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली है. पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में निशांत का भव्य स्वागत हुआ. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं.

Nitish Kumar Son Politics Entry
Nitish Kumar Son Politics Entry

शशि भूषण कुमार

follow google news

Nitish Kumar Son Politics Entry: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में रविवार को पार्टी की सदस्यता ले ली है. इस दौरान समारोह में पार्टी के बड़े नेता सहिता भारी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहे. निशांत के राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इससे पहले निशांत कुमार के पार्टी कार्यालय पहुंचते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और 'युवा सोच, मजबूत संकल्प' के नारे लगाए. इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी जैसे दिग्गज नेता भी कार्यालय में मौजूद रहे.

Read more!

एक्टिव पॉलिटिक्स में निशांत की भूमिका

निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद अब पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे उस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे जो उन पर जताया गया है. निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा बिहार और देश उनके काम को देख रहा है. सक्रिय राजनीति में उनके आने को बिहार के अगले राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.

डिप्टी सीएम और एमएलसी बनने के कयास

निशांत कुमार की जॉइनिंग के साथ ही उनके भविष्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. चर्चा है कि उन्हें नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सूत्र के अनुसार निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सबकी सहमति से फैसला लिया गया है. वहीं, हरनौत से विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल के बाद पद से इस्तीफा दे सकते हैं और निशांत अप्रैल में होने वाले एमएलसी चुनाव के जरिए सदन में पहुंचेंगे.

संजय झा के घर हुई अहम बैठक

जेडीयू की सदस्यता लेने से पहले शुक्रवार को निशांत कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर विधायक और विधान पार्षदों के साथ मुलाकात की थी. इस बैठक में वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद थे. बैठक के दौरान निशांत ने अपनी आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की थी. कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत के आने से पार्टी को युवाओं के बीच एक नई मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा...राजनीति में कब एंट्री लेंगे निशांत? JDU विधायक ने पूरी प्लानिंग का किया खुलासा

    follow google news