बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पैर छूते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
बिहार विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे थे. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले जब राज्यपाल को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जा रहा था, उसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए राज्यपाल की ओर झुकते हैं और उनके पैर छूने की कोशिश करते हैं. मुख्यमंत्री के इस कदम से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी अचानक हड़बड़ा गए और उन्होंने तुरंत नीतीश कुमार को ऐसा करने से रोका. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी वहां मौजूद थे.
पहले भी विवादों में रहे हैं ऐसे वाकये
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार के किसी सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल उठे हों. इससे पहले भी कई सार्वजनिक मंचों पर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूते नजर आए हैं. इसके अलावा एक पिछले वाकये में उन्होंने राज्यपाल के कंधे पर हाथ रखा था जिस पर आरजेडी (RJD) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राज्य के प्रथम नागरिक का अपमान बताया था.
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. विपक्ष की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: UGC रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पटना में भारी बवाल, सड़कों पर उतरे छात्रों के साथ पुलिस की हुई तीखी
ADVERTISEMENT

