लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने के बाद पप्पू यादव पहुंचे मुंबई, जीशान सिद्दीकी से मुलाकात कर कही ये बात

सुकन्या सिंह

• 01:37 PM • 25 Oct 2024

Pappu Yadav News: बाबा सिद्दीकी की हत्या में जैसे ही लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया. इसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सनसनी फैला दी. उन्होंने दावा किया कि, वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का पूरा आपराधिक नेटवर्क समाप्त कर देंगे. 

Pappu Yadav
Pappu Yadav
Google CTA

Pappu Yadav News: लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देकर सुर्खियों में आने वाले बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव अचानक मुंबई पहुंच गए. मुंबई पहुंचे पप्पू यादव ने गुरुवार देर रात बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की. इस दौरान पप्पू यादव और जीशान में लंबी बातचीत हुई. पप्पू यादव का ऐसे अचानक मुंबई पहुंचने से सब हैरान हो गए. 

Read more!

मुलाकात पर यह बोले पप्पू यादव 

जीशान सिद्दीकी से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें साझा की. उन्होंने लिखा, 'बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीकी साहब के सुपुत्र जिशान जी से मिला! मैं हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ हूं. बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले. उनके हत्यारों और साजिशकर्ताओं का खात्मा हो. कानून संविधान से ऊपर कोई नहीं!'

12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी बाबा सिद्दीकी राजनीति और ग्लैमर की दुनिया के जाने-माने नाम थे. तब उनके मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देकर चर्चा में आए थे पप्पू 

बाबा सिद्दीकी की हत्या में जैसे ही लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया. इसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सनसनी फैला दी. उन्होंने दावा किया कि, वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का पूरा आपराधिक नेटवर्क समाप्त कर देंगे.