पटना में युवक की मौत के बाद भारी बवाल! बेकाबू भीड़ ने बसों और पुलिस के वाहनों को किया आग के हवाले, जानिए पूरा मामला

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

07 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 7 2026 1:26 PM)

Patna Bus Accident: पटना के अगमकुआं में तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. गुस्साई भीड़ ने बसों और पुलिस वाहनों में आग लगा दी, पथराव किया और सड़क जाम कर दी. जानिए हादसा कैसे हुआ, पुलिस ने हालात पर कैसे काबू पाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी.

Patna
Patna
Google CTA

Patna Agamkuan News: राजधानी पटना का अगमकुआं इलाका शुक्रवार को उस वक्त बवाल मच गया जब एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद भड़के स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा और कई बसों, पुलिस वाहनों, बाइकों व अन्य गाड़ियों में आग लगा दी. उपद्रवियों ने कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की. 

Read more!

हादसे के बाद आगजनी और भीषण पथराव

घटना पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी के पास न्यू बाईपास पर हुई. एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई.

युवक के शव को सड़क पर रखकर स्थानीय लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और उसने दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस सहित सड़क से गुजरने वाली दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान उग्र भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम और उनकी गाड़ियों को भी निशाना बनाया.

पुलिस बल का फ्लैग मार्च 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी, अगमकुआं और बाईपास थाने की पुलिस टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस व महिला बल मौके पर पहुंचे .

पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों को खदेड़ा, आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. इस घटना और भारी बवाल के कारण न्यू बाईपास पर घंटों तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है.

 

बांकीपुर में हार के बाद तेजस्वी ने लिया बड़ा फैसला, RJD में बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां भंग