Patna student protest: बिहार की राजधानी पटना में कॉकरोच जनता पार्टी की आंदोलन का आंच पहुंच गई है. पटना के जेपी गोलंबर पर आज आईसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष का सर फट गया.
ADVERTISEMENT
दरअसल, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आईसा (AISA) से जुड़े छात्र सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते कई अन्य छात्र संगठन भी पटना के जेपी गोलंबर पर एकत्र हो गए और प्रदर्शन उग्र रूप धारण करने लगा.
पथराव, चप्पलबाजी और आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच स्थिति तब बेकाबू हो गई जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. उग्र भीड़ की तरफ से चप्पलें फेंकी गईं और पुलिस बल पर जमकर पथराव किया गया. बवाल बढ़ता देख स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
थानाध्यक्ष के महिला सिपाही के सर में लगी चोट
झड़प और पथराव की इस घटना में गांधी मैदान के थानाध्यक्ष का सर फट गया. वहीं एक महिला पुलिसकर्मी का सिर चोटें आई हैं. इसके साथ ही कई अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.
एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए मोर्चा संभाला. पुलिस द्वारा वाटर कैनन और आंसू गैस के लगातार इस्तेमाल के बावजूद छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं थे, जिससे काफी देर तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच डांस वीडियो को लेकर ट्रोल हुए खान सर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल
ADVERTISEMENT


