Bihar news: सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी पर सख्त सम्राट सरकार, देर से ऑफिस पहुंचने वालों की कटेगी सैलरी

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर सम्राट सरकार सख्त. 10 लाख कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, देर से आने पर कटेगी सैलरी. जानें नया टाइम टेबल.

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI

शशि भूषण कुमार

follow google news

बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी और ढीले-ढाले वर्क कल्चर पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) ने सूबे के करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को सख्त अल्टीमेटम जारी कर दिया है. अब दफ्तर देर से आने वाले कर्मचारियों की जेब ढीली होगी, यानी उनकी सैलरी काटी जाएगी.

Read more!

नए नियमों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी (Biometric Attendance) अनिवार्य कर दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने साल के अलग-अलग महीनों के लिए ड्यूटी का समय और लंच ब्रेक का वक्त भी तय कर दिया है. 

नए नियम और ड्यूटी का समय (Duty Timing)

  • मार्च से अक्टूबर: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक.
  • नवंबर से फरवरी: सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक.
  • लंच ब्रेक: दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक (सिर्फ आधा घंटा). 

बाकी के पूरे समय कर्मचारियों को सिर्फ और सिर्फ अपने दफ्तर का काम निपटाना होगा. सरकार का मकसद साफ है- सरकारी दफ्तरों में अनुशासन लाना और जनता के कामों में तेजी लाना. अब कुछ घंटों में दफ्तर जाकर काम की फॉर्मेल्टी करने वाली खैर नहीं है. अब लापरवाही जेब पर भारी पड़ने वाली है. 

बिहार प्रशासनिक महकमे में हड़कंप! रिशु श्री घोटाले में एक और बड़े IAS का नाम आया सामने, जानें पूरा खेल
 

    follow google news