Breaking News: पटना में कोचिंग विवाद मामले में नया मोड़, खान सर के दो गार्ड्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khan Sir Coaching Controversy: पटना में खान सर कोचिंग विवाद मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया है. कथित फायरिंग, वायरल वीडियो, पुलिस जांच और कोचिंग विवाद के बीच नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जानिए पटना कोचिंग विवाद की पूरी अपडेट और अब तक की कार्रवाई.

Khan Sir Coaching Controversy
Khan Sir Coaching Controversy

अनिकेत कुमार

follow google news

पटना में बीते मंगलावर खान सर के कोचिंग पर हुए कथित हमले का मामला अब गहराते हुए नजर आ रहा है. इस मामले में अभी एक बड़ी खबर सामने आई है. अभी तक जहां खान सर अपने कोचिंग पर हमले की बात कह रहे थे, वहीं एक दूसरे वायरल वीडियो की वजह से केस दूसरी दिशा में जाता दिखाई दे रहा है. इसी बीच पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंची है और उन्होंने इसी वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Read more!

वायरल वीडियो के आधार पर हुई गिरफ्तारी!

दरअसल कोचिंग विवाद से जुड़ा एक वीडियो आज सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में दो लोग खुलेआम हथियार लेकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि बिहार तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन एक्टिव हुई और वीडियो की जांच तेज कर दी. बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में इन दोनों की पहचान हुई है और फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.

कोचिंग से हुई गिरफ्तारी

वीडियो की जांच करने और आरोपियों की पहचान करने के बाद आज दोपहर में पुलिस खान ग्लोबल स्टीडज पहुंची. इस दौरान लगभग भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही. तभी पुलिस बल कोचिंग सेंटर के अंदर पहुंची और फिर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चली गई.

वायरल वीडियो को लेकर आई ये जानकारी

दरअसल आज सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि खान सर के गार्ड्स ने ही फायरिंग की थी. इस वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बनाया था, लेकिन फिर उससे यह डिलीट कराया गया. फिर भी किसी तरीके से यह वीडियो बाहर आया है और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

    follow google news