बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के तुरंत बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, कलेक्ट्रेट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज तक डेस्क

13 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 13 2026 2:26 PM)

Bankipur Byelection: बांकीपुर विधानसभा सीट से जेजेडी (JJD) उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के वारंट पर हुई इस अचानक गिरफ्तारी से मौके पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

JJD उम्मीदवार वीणा मानवी
JJD उम्मीदवार वीणा मानवी
Google CTA

Veena Manvi Arrested: पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी कार्रवाई उस वक्त हुई जब वीणा मानवी पटना समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में अपना नामांकन दाखिल करके बाहर निकली थीं. नामांकन के ठीक बाद हुई इस गिरफ्तारी से मौके पर हड़कंप मच गया और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

Read more!

कोर्ट का वारंट लेकर पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान थाने की पुलिस कोर्ट का वारंट लेकर समाहरणालय परिसर पहुंची थी. जैसे ही वीणा मानवी अपना पर्चा दाखिल कर बाहर आईं, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई.

तेज प्रताप यादव की पार्टी की हैं उम्मीदवार

आपको बता दें कि वीणा मानवी लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के टिकट पर बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं. 

नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन आज

आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है. जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. वहीं भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा भी आज नामांकन करेंगे. भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए पहले घोषित अभिषेक बंटी की जगह अब नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है.