बिहार की राजधानी पटना में बीते कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है. इसी बीच बीते कल छात्रों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई भी की. इसे लेकर अब जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मारने का नियम ठीक नहीं है. साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही है.
ADVERTISEMENT
पुलिसिया कार्रवाई को बताया गलत
जदयू विधायक अनंत सिंह से जब पूछा गया कि पटना में छात्रों पर पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उसपर आपकी क्या राय है? इस पर बाहुबली विधायक ने कहा कि, 'सरकार छात्रों की मांग माने या ना माने, लेकिन जिस तरह वो मारते है वह नियम ठीक नहीं है.' उनसे जब पूछा गया कि क्या उनकी मांगे सही है? इस पर उन्होंने कहा कि, जो निर्णय होगा वो सरकार करें, लेकिन मारने का नियम किसी को नहीं है.
निशांत कुमार को बताया जदयू का भविष्य
अनंत सिंह ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने साफ-साफ कहा कि, नीतीश जी जैसे नेता ना तो पैदा लिया है और ना ही पैदा लेगा. वो सबसे अच्छे नेता है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा के जदयू के विरासत वाले बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, 'हमको भी प्रधानमंत्री बनने का मन करता है तो कोई बना देगा क्या? अनंत सिंह ने निशांत कुमार को ही जदयू का भविष्य बताया और यह भी कहा कि वह अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते है.
'JDU को मैंने सींचा है', निशांत कुमार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
ADVERTISEMENT


