पवन सिंह और डिंपल सिंह के बीच आई दरार? एक्ट्रेस ने 'पावर स्टार' को सरेआम कहा 'धोखेबाज'

Pawan Singh and Dimple Singh: भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह ने रियलिटी शो से बाहर होने के बाद पवन सिंह को 'धोखेबाज' बताते हुए उनके साथ अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.

पवन सिंह
पवन सिंह

हर्षिता सिंह

follow google news

भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर डिंपल सिंह इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक टीवी रियलिटी शो 'द 50' से बाहर होने के बाद डिंपल सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. डिंपल ने न केवल पवन सिंह को 'धोखेबाज' करार दिया, बल्कि उनके साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही अटकलों पर भी खुलकर बात की. 

Read more!

क्या पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं डिंपल?

सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में लंबे समय से पवन सिंह और डिंपल सिंह के अफेयर की चर्चाएं होती रही हैं. रियलिटी शो से बाहर आने के बाद जब उनसे इस रिश्ते की सच्चाई पूछी गई तो उन्होंने साफ लहजे में कहा, "पवन सिंह एक शादीशुदा इंसान हैं और मैं कभी भी किसी शादीशुदा शख्स के साथ रिश्ते में नहीं रह सकती." इस बयान के साथ उन्होंने पवन सिंह के साथ अपने प्रेम संबंधों की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. 

क्यों कहा पवन सिंह को 'धोखेबाज'?

डिंपल सिंह की नाराजगी की मुख्य वजह पवन सिंह द्वारा उन्हें सपोर्ट न करना है. डिंपल के अनुसार, शो में जाने से पहले उन्होंने पवन सिंह से समर्थन मांगा था, लेकिन पवन सिंह ने उनके लिए एक सपोर्ट वीडियो तक जारी नहीं किया. डिंपल ने कहा कि वह पवन सिंह की बहुत अच्छी दोस्त रही हैं और उनके साथ कई सुपरहिट गाने कर चुकी हैं, फिर भी पवन सिंह की चुप्पी ने उन्हें गहरा दुख पहुंचाया है. उन्होंने दोटूक कहा, "जब भी उनसे मिलूंगी, उन्हें धोखेबाज कहूंगी."

खेसारी लाल और मनोज तिवारी की जमकर तारीफ

एक तरफ जहां डिंपल, पवन सिंह से खफा नजर आईं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी की खूब तारीफ की. उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और निरहुआ जैसे सितारों ने उनके पक्ष में वीडियो जारी कर उनका साथ दिया. डिंपल ने खेसारी को अपना सच्चा शुभचिंतक बताया. 

पवन सिंह की निजी जिंदगी में भी हलचल

रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह खुद भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. हाल ही में सुलह की गुंजाइश के बीच पवन सिंह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कोर्ट की तारीख पर नहीं पहुंचे, जबकि ज्योति सिंह वहां उनका इंतजार करती रहीं. 

ये भी पढ़ें: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने स्टेज पर ही लड़की को दिया शादी का ऑफर, बोले- टिकाऊ हूं...,वीडियो वायरल

    follow google news