'लाओ देसी मुर्गा रे...': तिलक-चंदन लगाकर चिकन पकाने पर घिरे पवन सिंह!

हर्षिता सिंह

• 09:34 AM • 05 Aug 2026

पावरस्टार पवन सिंह फिर विवादों में! रियलिटी शो के दौरान तिलक-चंदन लगाकर देसी मुर्गा बनाने पर भड़के लोग। सावन के महीने में धार्मिक भावनाएं आहत होने पर सोशल मीडिया पर उठीं तीखी प्रतिक्रियाएं।

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावरस्टार' और एमएलसी पवन सिंह एक बार फिर भारी विवाद और ट्रोलिंग के चक्रव्यूह में फंस गए हैं. इस बार वजह उनका कोई गाना या सियासी बयान नहीं, बल्कि एक रियलिटी शो के दौरान सावन के पवित्र महीने में चिकन (मांसाहार) पकाना और खाना है.

Read more!

हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का एक नया एपिसोड और प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह माथे पर बड़ा सा तिलक लगाए हुए खुलेआम 'बिहारी स्टाइल देसी मुर्गा' पकाते और चखते नजर आ रहे हैं.

'लाओ देसी मुर्गा रे...': शो में बना माहौल, इंटरनेट पर भड़का गुस्सा

वायरल वीडियो में पवन सिंह शो के सेट पर बेहद बेफिक्र अंदाज में कहते सुने जा रहे हैं— "लाओ देसी मुर्गा रे...". इसके बाद वह खुद ही कढ़ाई में खड़े मसालों का तड़का लगाते हैं, मीट भूनते हैं और पूरे बिहारी स्वाद के साथ चिकन की रेसिपी तैयार करते हैं.

हालांकि, ऑन-स्क्रीन पवन सिंह का यह 'देसी शेफ' वाला अवतार दर्शकों और सनातन धर्म के अनुयायियों को रत्ती भर भी रास नहीं आया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स पवन सिंह पर भड़क उठे.

सावन का महीना और धार्मिक भावनाओं पर वार!

फैंस और यूजर्स का सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात को लेकर है कि वर्तमान में पवित्र सावन का महीना चल रहा है. सनातन परंपरा में सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए समर्पित होता है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु व्रत रखते हैं और प्याज-लहसुन तक छोड़कर पूरी तरह सात्विक जीवन शैली अपनाते हैं.

'खुद को बताते हैं बजरंगबली का भक्त, फिर यह कैसा दिखावा?'

सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह को उनकी धार्मिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि की याद दिला रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि पवन सिंह अक्सर मंचों से खुद को भगवान शिव और हनुमान जी का अनन्य भक्त बताते हैं और सनातन संस्कृति का झंडा उठाने का दावा करते हैं.

ऐसे में एक सार्वजनिक मंच और टीवी शो के जरिए सावन के महीने में इस तरह का प्रदर्शन करना उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है.

क्या सफाई देंगे पावरस्टार?

जहाँ एक तरफ पवन सिंह के कुछ कट्टर समर्थक इसे महज एक एंटरटेनमेंट शो का हिस्सा बताकर उनका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स और धार्मिक संगठनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. इन सब के बीच आपको बता दें ये वीडियो से सावन से पहले शूट किया हुआ बताया जा रहा है....
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस बढ़ते बवंडर के बीच पवन सिंह या शो के मेकर्स की तरफ से क्या सफाई आती है!