भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहने जाने वाले पवन सिंह लगातार चर्चा में बने हुए है. कभी अंजलि राघव के आरोप, कभी महिमा सिंह के साथ तीसरी शादी की चर्चा तो कभी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक मामले ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मानो तहलका मचा रखा है. इसी बीच अब पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता अपने आखिरी पड़ाव पर नजर आ रहा है. कई सालों से चल रहे इस मामले में पवन सिंह ने फुलस्टॉप लगाने की कोशिश की है और तलाक के साथ-साथ वनटाइम सेटलमेंट की बात कही है.
ADVERTISEMENT
लेकिन पवन सिंह के इस बयान के बाद एक नई चर्चा शुरू हो गई है कि अगर पवन सिंह और ज्योति सिंह के रास्ते अलग-अलग होते है, तो इसके लिए क्या शर्तें होगी? साथ ही पवन सिंह को कितनी एलिमनी(Alimony) देनी होगी? आइए विस्तार से जानते है इस मामले की पूरी कहानी.
पवन सिंह ने जज के सामने क्या कहा?
पवन सिंह और ज्योति सिंह का मामला कई सालों से फंसा हुआ है और ज्योति लगातार कोर्ट के चक्कर काट रही थी, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंच रहे थे. इसी बीच 25 मार्च(बुधवार) को आरा सिविल कोर्ट में सुलह की प्रक्रिया के लिए पवन सिंह पहुंचे थे. लेकिन ज्योति सिंह किसी कारणों से नहीं पहुंच पाई तो लोग इसे बदला का नाम देने लगे. वहीं पवन सिंह के वकील ने बताया कि उन्होंने जज के सामने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते है. अब आगे की बात सुलह की नहीं बल्कि सीधे वन टाइम सेटलमेंट पर होगी. पवन सिंह इस मामले से निपटारा चाहते है.
ज्योति सिंह की क्या है मांग?
वहीं ज्योति सिंह की बात करें तो वह सुलह की मूड में दिख रही है. 11 फरवरी को हुई सुनवाई में ज्योति सिंह ने कहा था कि वो शादी को एक और मौका देना चाहती है. ज्योति को उम्मीद है कि अगर वे दोनों 20 दिनों के लिए एक साथ रहेंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा और रिश्ता टूटने बच जाएगा. लेकिन अब पवन सिंह के तेवर देखकर साफ है कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते है.
कैसे होगा वन टाइम सेटलमेंट?
अब पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट की बात करें रहे तो सवाल आ रहा है कि किन शर्तों के साथ और कितनी एलिमनी के साथ यह मामला सुलटेगा? तो इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योति सिंह ने पहले पवन सिंह के सामने तलाक को लेकर कई शर्तें रखी थी. इन शर्तों में तलाक के बाद पवन सिंह का एक घर, 5 करोड़ की एलिमनी और केस चलने तक मंथली मेंटेनेंस शामिल था. साथ ही इन्हीं शर्तों की वजह से यह मामला चर्चा का विषय भी बना था.
अब आगे क्या होगा?
चूंकि 25 मार्च को ज्योति सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थी तो सुनवाई को अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है. हालांकि ज्योति सिंह ने 24 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह छठी मैया का आशीर्वाद ले रही है और सुहागिन की तरह ही तैयार है. ज्योति सिंह का यह अवतार फैंस का मानना है कि वह भी पवन सिंह को अपने मन से पति मानती है. लेकिन पवन सिंह के वन टाइम सेटलमेंट और मामले के निपटारे वाली बात से यह साफ नजर आ रहा है कि वह अब इस रिश्ते को नहीं बचाना चाहते है. फिलहाल यह देखना होगा कि ज्योति सिंह अगली सुनवाई में क्या दलील देती है.
पवन सिंह और ज्योति का रिश्ता
पावरस्टार की पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत 2015 में हो गई थी, जिसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी और वे उनकी दूसरी पत्नी है. शादी के समय यह रिश्ता सुर्खियों में रहा लेकिन अब दोनों के बीच का विवाद खुलकर सामने आ गया है. ज्योति सिंह और पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए है.
पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी
ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक के मामले के बीच पावरस्टार की तीसरी शीदी की चर्चा भी तेज हो गई थी. दरअसल पवन सिंह के बर्थडे के दिन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह डोल रहे थे और उन्हें एक एक्ट्रेस महिमा सिंह संभालती हुई नजर आ रही थी. महिमा ने ही पवन सिंह का हाथ पकड़कर बर्थडे का केक भी कटवाया था. इस दौरान महिमा के माथे में सिंदूर और हाथ में चूड़िया देखकर चर्चाएं तेज हो गई थी कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
ADVERTISEMENT


