PM नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम कौन हैं, जो पलभर में बन गए इंटरनेट स्टार, उनकी रोज की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

20 Apr 2026 (अपडेटेड: Apr 20 2026 12:21 PM)

PM Modi jhalmuri video: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. वीवीआईपी प्रोटोकॉल से हटकर उन्होंने सड़क किनारे झालमुड़ी खरीदी और दुकानदार से दिलचस्प बातचीत , की. प्याज और दिमाग वाले उनके मजेदार जवाब ने लोगों को खूब हंसाया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं झालमुड़ी बेजने वाले विक्रम?

PM Modi jhalmuri viral video
PM Modi jhalmuri viral video
Google CTA

PM Modi jhalmuri viral video: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी वीवीआईपी प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना एक साधारण रेहड़ी वाले से झालमुड़ी खरीदते और खाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो झारग्राम का है, जहां चुनावी व्यस्तताओं के बीच पीएम मोदी कुछ देर रुके और स्थानीय स्वाद का आनंद लिया. इस दौरान पीएम मोदी और दुकानदार के बीच मजेदार बातचीत हुई. चलिए जानते हैं दोनों के बीच क्या क्या बातचीत हुई.

Read more!

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी बड़े ही सहज अंदाज में दुकानदार से पूछते हैं, "भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ. कितने का होता है आपका झालमुड़ी?" इस पर दुकानदार थोड़ा झिझकते हुए पूछता है, "आप कितने का खाएंगे?"

पीएम मोदी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "अच्छे वाला कितने का होता है?" दुकानदार कहता है, "10 या 20 रुपए." पीएम तुरंत कहते हैं, "हां जो भी है बना दो." बातचीत के दौरान दुकानदार ने जब उनसे प्याज डालने को लेकर पूछा, तो पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में कहा, "हां प्याज खाते हैं, बस दिमाग नहीं खाते." यह सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे.

कौन हैं झालमुड़ी वाले विक्रम?

पीएम मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाने वाले इस दुकानदार का नाम विक्रम है. विक्रम मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी की तलाश में बंगाल के झारग्राम में अपनी दुकान लगाते हैं. विक्रम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री उनकी छोटी सी दुकान पर आएंगे.

विक्रम ने बताया कि गरीबी के कारण वह केवल नौवीं कक्षा तक ही पढ़ पाए. उन्होंने अपनी पारिवारिक स्थिति के बारे में भी पीएम को बताया. पीएम मोदी ने उनसे उनकी कमाई पूछी, जिस पर विक्रम ने बताया कि वह दिन के करीब 1000 से 1200 रुपये कमा लेते हैं. विक्रम को इस बात का मलाल जरूर रह गया कि वह घबराहट में पीएम का ऑटोग्राफ नहीं ले पाए.

विक्रम पैसे लेने से किया मना फिर...

झालमुड़ी तैयार होने के बाद जब पीएम मोदी ने अपनी जेब से पैसे निकाले. दुकानदार विक्रम पैसे लेने में हिचक रहा थे और मना कर रहा थे, लेकिन पीएम मोदी ने अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए जोर देकर कहा कि वो अपनी मेहनत के पैसे जरूर ले. इसके बाद पीएम ने वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर झालमुड़ी का लुत्फ उठाया.