Jharkhand: रांची-पटना नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत

29 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 29 2026 8:49 AM)

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना NH-33 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं. एक यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है. पढ़ें पूरा अपडेट.

रांची-पटना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे.
रांची-पटना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे.
Google CTA

झारखंड के रामगढ़ जिले से बुरी खबर सामने आई है. यहां रांची-पटना नेशनल हाइवे 33 पर शनिवार देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 13 लोगों की जानें चली गई हैं. हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हैं. एक यात्री की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. 

Read more!

एक स्कॉर्पियो बिहार के नालंदा के जंघरों गांव के 14 लोग को लेकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर जा रही थी. इसी दौरान रामगढ़ के पैंकी के पास स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई. सूचना पर कुजू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां यहां डॉक्टरों ने 13 लोगों की मौत होने पुष्टि की है, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है. मरने वाले में चार बच्चे, चार महिला और पांच पुरुष शामिल है जबकि एक की इलाज सदर अस्पताल में चल रही है. 

ये खबर अपडेट की जा रही है...

इनपुट: राजेश वर्मा