बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरों में शामिल तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो Rise & Fall 2 को लेकर भी चर्चा में हैं. पटना पहुंचे तेज प्रताप ने अपने अंदाज में अपनी लोकप्रियता और शो में अपनी भूमिका पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि शो में सबसे बेस्ट कैरेक्टर किसका लगा, तो तेज प्रताप ने बिना देर किए अपना नाम लिया. उन्होंने कहा कि वहां सबसे यूनिक कैरेक्टर वही थे. बातचीत के दौरान तेज प्रताप से पूछा गया कि शो में उन्हें सबसे अच्छा कैरेक्टर किसका लगा. इस पर उन्होंने कहा कि वहां सबसे बेस्ट और यूनिक कैरेक्टर वह खुद थे.
ADVERTISEMENT
मेरी इच्छा है शो चलता रहे- तेजप्रताप
उन्होंने आगे कहा कि उनके जाने के बाद शो चले या नहीं चले, लेकिन उनकी इच्छा है कि शो चलता रहे और आगे बढ़े. उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि इसमें वह शो के अंदर अपनी मौजूदगी और प्रभाव को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं.
'मेरी वजह से TRP बढ़ती है'
इंटरव्यू में जब उनसे कहा गया कि Rise & Fall की TRP उनकी वजह से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, तो तेज प्रताप ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनकी वजह से TRP बढ़ेगी ही. यह बातचीत भले ही हल्के-फुल्के अंदाज में हुई हो, लेकिन तेज प्रताप का यह जवाब उनके आत्मविश्वास को साफ दिखाता है. Rise & Fall 2 में उनकी एंट्री पहले से ही शो के चर्चित पहलुओं में रही है.
राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते शो से विदाई
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने Rise & Fall 2 में हिस्सा लिया था. हालांकि हालिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के चलते शो से विदाई ले ली है. बातचीत में जब रोहिणी आचार्य के बिहार आने की बात कही गई, तो तेज प्रताप ने इसे अच्छी बात बताया. उन्होंने कहा कि उनका बिहार आना अच्छी बात है. रोहिणी आचार्य हाल ही में सिंगापुर से पटना लौटी थीं और उनके लौटने के बाद बिहार की राजनीति और यादव परिवार को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई थीं.
शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा
आपको बता दें कि Rise & Fall 2 में तेज प्रताप की मौजूदगी ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा. शो में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए. अब इस बातचीत में खुद को सबसे यूनिक कैरेक्टर बताने और TRP को अपनी मौजूदगी से जोड़ने वाला उनका बयान भी चर्चा में है. तेज प्रताप का अंदाज हमेशा की तरह बेबाक रहा और उन्होंने अपनी बात को बिना किसी झिझक के सामने रखा.
ADVERTISEMENT


