RJD को बड़ा झटका, नवादा के दो विधायकों ने विधानसभा से दिया इस्तीफा, JDU में जाने की अटकलें तेज

न्यूज तक डेस्क

• 02:29 PM • 12 Oct 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले RJD को तगड़ा झटका लगा है. नवादा से दो विधायक, विभा देवी और प्रकाश वीर ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है. माना जा रहा है कि ये दोनों JDU में शामिल होकर उसके टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

RJD MLA
RJD MLA
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है. नवादा जिले की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों, नवादा और रजौली से मौजूदा विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Read more!

इस्तीफा देने वाले नेता

नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर ने विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

इन दोनों नेताओं के अचानक इस्तीफे से बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों विधायक जल्द ही जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) में शामिल हो सकते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में JDU के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं.

दोनों नेता हाल ही में गया में आयोजित प्रधानमंत्री की सभा में मंच पर भी नजर आए थे, जिससे इनके जदयू में जाने की अटकलें लगाई जा रही है. 

चुनाव का कार्यक्रम

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है. चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. सभी सीटों पर मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी. राजनीतिक पार्टियां इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं.