रोहतास: दोस्त की शादी में मिठाई के डिब्बे में पैक कर दिया 'जिंदा सांप', तोहफा खोलते ही दूल्हे के उड़ गए होश!

Rohtas Wedding Viral Video: रोहतास के अकोढ़ी गोला में एक शादी समारोह के दौरान अजीबोगरीब घटना सामने आई. दूल्हे संजीत कुमार को उसके दोस्त गौतम कुमार ने मिठाई के डिब्बे में जिंदा सांप पैक करके गिफ्ट दे दिया. जैसे ही दूल्हे ने बॉक्स खोला, अंदर सांप देखकर उसके होश उड़ गए और शादी में मौजूद मेहमान भी घबरा गए. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Bihar Wedding Prank Video
Bihar Wedding Prank Video

रंजन कुमार

follow google news

शादी-ब्याह में दोस्तों के बीच हंसी-मजाक और अजीबोगरीब गिफ्ट देने के किस्से तो आपने बहुत सुने ही होंगे, लेकिन बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका माथा चकरा जाएगा. यहां एक दोस्त ने दूल्हे को सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर मिठाई के डिब्बे में बंद जिंदा सांप गिफ्ट कर दिया. जैसे ही खुश होकर दूल्हे ने गिफ्ट बॉक्स खोला, तो उसके होश ही उड़ गए. फिलहाल इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Read more!

मिठाई समझकर खोला डिब्बा और निकल आया सांप

मामला रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला का है, जहां संजीत कुमार नाम के युवक की शादी थी. शादी की खुशियों के बीच संजीत का दोस्त गौतम कुमार मिठाई का एक डिब्बा लेकर पहुंचा. उसने बड़े प्यार से वह डिब्बा संजीत को गिफ्ट के तौर पर दिया. जैसे ही दूल्हे ने सभी के सामने मिठाई समझकर उस डिब्बे को खोला, उसके होश उड़ गए. डिब्बे के भीतर एक जिंदा सांप रेंग रहा था. सांप को देखते ही संजीत घबरा गया और उसने तुरंत डिब्बा दूर फेंक दिया.

कौन है यह 'खतरनाक' गिफ्ट देने वाला दोस्त?

जानकारी के मुताबिक, गिफ्ट देने वाला गौतम कुमार इलाके में स्नेक सिग्नेचर के नाम से मशहूर है. उसे सांप पकड़ने का काफी शौक है और वह अक्सर जहरीले सांपों को रेस्क्यू करने का काम करता है. अपने इसी शौक और हुनर का इस्तेमाल करते हुए उसने गांव से एक सांप पकड़ा और उसे मिठाई के डिब्बे में पैक करके अपने दोस्त की शादी में 'प्रैंक' करने पहुंच गया.

दहशत के बाद मची हंसी

शुरुआत में तो सांप को देखकर शादी में मौजूद मेहमान और दूल्हा बुरी तरह डर गए थे, लेकिन जब गौतम ने पूरी बात बताई और समझाया कि यह महज एक मजाक था, तब जाकर सबकी जान में जान आई. कुछ ही देर में यह दहशत हंसी-मजाक में बदल गई. अब यह अनोखा और खतरनाक गिफ्ट पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इसे शादी का अब तक का सबसे यादगार लेकिन डरावना तोहफा बता रहे हैं.

    follow google news