'खान कर रहा है साजिश...', पटना कोचिंग विवाद में हिरासत में लिए गए रौशन आनंद का फूटा गुस्सा, दी सफाई

Roshan Anand on Khan Sir Coaching Attack: पटना कोचिंग विवाद में बड़ा मोड़! खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. जानिए बिहार पुलिस रिजल्ट विवाद, गोलीबारी के दावों पर सफाई, पुलिस जांच, CCTV फुटेज और FSL जांच से जुड़े सभी बड़े अपडेट.

Khan Sir Coaching Case Update
Khan Sir Coaching Case Update

आशीष अभिनव

follow google news

बिहार की राजधानी पटना के शिक्षा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुई तोड़फोड़ और हमले के मामले में पुलिस ने एक और बड़े कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर और शिक्षक रौशन आनंद को हिरासत में ले लिया है. पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद रौशन आनंद का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर खान सर पर खुद को और अपने संस्थान को फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना के बाद से ही पटना के मुसल्लहपुर हाट और आसपास के कोचिंग इलाकों में भारी तनाव का माहौल देखा जा रहा है.

Read more!

खान सर पर लगाया साजिश का आरोप

मामले को लेकर रौशन आनंद ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी. उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि यह सब कुछ एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है. रौशन आनंद ने सीधे तौर पर खान सर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि 'खान' ही यह सब कुछ कर रहा है. उनका दावा है कि उनके संस्थान ज्ञान बिंदु और उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है ताकि उनके संस्थान की साख को पूरी तरह से मिट्टी में मिलाया जा सके.

बिहार पुलिस रिजल्ट विवाद की वजह

रौशन आनंद ने इस पूरे विवाद और खुद पर हो रही कार्रवाई के पीछे की मुख्य वजह भी बताई है. उनके मुताबिक, बिहार पुलिस परीक्षा के बेहतरीन रिजल्ट की वजह से उनके संस्थान को निशाना बनाया जा रहा है. ज्ञान बिंदु संस्थान के बेहतर प्रदर्शन और रिजल्ट को लेकर ही उन्हें और उनके कोचिंग को बर्बाद करने की यह पूरी साजिश रची गई है. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के सामने पूरी ताकत से कहा कि अंत में हमेशा सत्य की ही जीत होगी.

गोलीबारी के दावों को किया खारिज

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए इस हमले को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं. सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा था कि हमले के दौरान फायरिंग यानी गोलीबारी भी हुई है. हालांकि, हिरासत में लिए गए रौशन आनंद ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मौके पर किसी भी तरह की कोई गोली नहीं चली है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोई गोली न चलने के बावजूद जानबूझकर अफवाह फैलाई जा रही है और यह कहा जा रहा है कि वहां गोलीबारी हुई है.

फॉरेंसिक और पुलिस जांच में जुटी

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पहलुओं पर बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और उनकी सघन जांच की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ, साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम भी खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंच चुकी है और छानबीन में जुटी है. हालांकि, अभी तक जांच एजेंसियों या पुलिस की तरफ से किसी भी पक्ष की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है.

यहां देखें वीडियो

पटना में कोचिंग पर हमले के पीछे की असली वजह आई सामने? खान सर और रोशन आनंद ने एक-दूसरे पर मढ़े गंभीर आरोप

    follow google news