बिहार: इस मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस ने करियर के शिखर पर ग्लैमर छोड़ चुना था इस्लाम, अब 6 महीने में बाद हुआ ये हाल

भोजपुरी अभिनेत्री सेहर अफशा ने करियर के शिखर पर ग्लैमर की दुनिया छोड़कर इस्लाम की राह चुनी और अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं. हाल ही में एक हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वह अब अपना जीवन पूरी तरह अल्लाह की इबादत और नेक कामों के लिए समर्पित कर चुकी हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस
भोजपुरी एक्ट्रेस

हर्षिता सिंह

follow google news

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रही सेहर अफशा एक बार फिर चर्चा में हैं. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं सेहर ने 4 साल पहले अचानक ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहकर इस्लाम की राह पकड़ ली थी. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग (Vlog) में अपनी जिंदगी के बड़े बदलाव और एक दर्दनाक हादसे का जिक्र किया है.

Read more!

शौबिज छोड़कर अपनाया हिजाब

साल 2022 में सेहर अफशा ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ रही हैं और अपनी जिंदगी अल्लाह को समर्पित कर रही हैं. हिजाब पहने उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया था. अक्टूबर 2022 में उन्होंने आरिश शेख से निकाह किया और अब वह एक मां बन चुकी हैं.

हादसे ने बदला नजरिया

अपने नए व्लॉग में सेहर ने पिछले 6 महीनों के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि घर पर 'लुबान' (एक प्रकार का लोबान) जलाते समय जलता हुआ पदार्थ उनके हाथ पर गिर गया. दर्द इतना भीषण था कि डॉक्टरों को हाथ से लुबान हटाने में 4 घंटे लगे. सेहर ने कहा, "इस हादसे ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर मामूली लुबान से इतनी जलन हो सकती है, तो अल्लाह के यहां बुरे कर्मों की सजा कितनी कठोर होगी."

वापसी का मकसद, खुदा की इबादत

सेहर ने साफ किया कि वह अब सिर्फ अल्लाह की इबादत और नेक काम करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि व्लॉगिंग की दुनिया में वापसी का उनका मकसद दूसरों को प्रेरित करना है. वह चाहती हैं कि उन्हें देखकर लोग अल्लाह की इबादत की ओर झुकें. सेहर ने इस दौरान सना खान का भी जिक्र किया, जिन्होंने इसी तरह ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी थी.

करियर के शिखर पर लिया था फैसला

2020 में 'मेहंदी लगा के रखना 3' और 'घातक' जैसी फिल्मों से सेहर अफशा भोजपुरी इंडस्ट्री के शिखर पर थीं. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. लेकिन जब उनके सितारे बुलंदियों पर थे, तभी उन्होंने इस्लाम के लिए सब कुछ छोड़ने का फैसला किया. फिलहाल वह अपनी शादीशुदा जिंदगी और परिवार के साथ बेहद खुश हैं.

 

    follow google news