Shivangi Wedding Royal Feast: 25 लाख रसगुल्लों से लेकर कश्मीरी पुलाव तक, जानिए अनंत सिंह की बेटी की शादी का पूरा मेन्यू

• 07:49 PM • 25 Nov 2026

Shivangi Wedding Menu: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का शाही शाकाहारी भोज अपने खास मेन्यू को लेकर चर्चा में है. दावत में 25 लाख रसगुल्लों से लेकर गुलाब जामुन, मालपुआ, गाजर का हलवा, कश्मीरी पुलाव, पनीर की सब्जी और लिट्टी-चोखा तक शामिल रहा. जानिए स्टार्टर, मेन कोर्स और मिठाइयों में मेहमानों के लिए क्या-क्या खास इंतजाम किए गए.

Shivangi Wedding Menu
Shivangi Wedding Menu(Representational Image)
Google CTA

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के विवाह समारोह में जहां एक ओर लाखों की संख्या में पहुंचे मेहमानों और विशाल पंडालों की चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर शादी के शाही भोज का मेन्यू भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेहमानों की खातिरदारी के लिए तैयार किया गया यह भोज पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी रखा गया, जिसमें स्टार्टर, मेन कोर्स, ब्रेड्स और डेजर्ट की एक विस्तृत फेहरिस्त पेश की गई. विस्तार से जानिए मेन्यू कार्ड में क्या-कुछ है.

Read more!

मिठाइयों की विशाल श्रृंखला पर विशेष जोर

दावत के पूरे मेन्यू में सबसे ज्यादा ध्यान मिठाइयों और मीठे पकवानों के विविध विकल्पों पर दिया गया. पार पारंपरिक छेने और मावे की मिठाइयों में रसगुल्ला, गुलाब जामुन, राजभोग और काला जामुन शामिल रहे. इसके साथ ही गर्म मिठाइयों के रूप में देसी घी से तैयार मालपुआ और ताजी जलेबी का प्रबंध किया गया हौ. सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गाजर का हलवा और बिहार की परंपरा से जुड़ी मखाने की खास खीर भी मेहमानों को परोसी गई.

चटपटे स्टार्टर और स्ट्रीट फूड का कॉर्नर

मुख्य भोजन से पहले मेहमानों के लिए चटपटे और फास्ट फूड व्यंजनों का भी व्यापक इंतजाम किया गया था. स्टार्टर सेक्शन में गोलगप्पे, आलू टिक्की और चाट के स्टॉल लगाए गए. इसके अलावा साउथ इंडियन और चाइनीज स्वाद का तड़का लगाते हुए डोसा, चीला और चाउमीन की लाइव कुकिंग व्यवस्था रखी गई, जो शुरुआती व्यंजनों में मेहमानों की पहली पसंद रही.

मेन कोर्स: 4 तरह की सब्जियां, पुलाव और लिट्टी-चोखा का तड़का

मुख्य भोजन (Main Course) में भारतीय और क्षेत्रीय व्यंजनों का खास मेल देखने को मिला. सब्जियों में पनीर की विशेष डिश, आलू-गोभी की मसालेदार सब्जी सहित कुल चार अलग-अलग तरह की सब्जियां परोसी गईं. चावल की श्रेणी में सादा पुलाव के साथ-साथ सूखे मेवों से सजा कश्मीरी पुलाव भी मेन्यू का हिस्सा है.

रोटी सेक्शन में पूरी और कचौड़ी से लेकर नान, लच्छा पराठा और रुमाली रोटी का विकल्प रखा गया. इस पूरे शाही मेन्यू में सबसे खास बात यह रही कि बिहार की सांस्कृतिक और खान-पान की पहचान यानी 'लिट्टी-चोखा' को भी प्रमुखता से शामिल किया गया, जिसने शाही दावत को पूरी तरह से देसी टच दिया.

सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा आयोजन

वर-वधू के विवाह अनुष्ठानों से लेकर खान-पान के इस भव्य आयोजन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों और मेहमानों के बीच अनंत सिंह द्वारा की गई खातिरदारी और खाने की इस व्यापक व्यवस्था की काफी तारीफ की जा रही है.

Anant Singh Daughter Wedding कौन हैं दामाद ऋषिकेश कुमार जिनके घर से बिना पानी पिए लौट गए बाहुबली ससुर अनंत सिंह