सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, BJP के पूर्व MLC के भांजे हर्ष को मारी गोली, सामने आई वजह!

बिहार के सीवान में सड़क पर हुए मामूली विवाद में बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में उनके बहनोई भी गंभीर रूप से घायल हैं.

Siwan shooting
Siwan shooting

शशि भूषण कुमार

follow google news

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भी अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है, जहां मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में उनके बहनोई चंदन सिंह भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Read more!

सड़क विवाद बना खून-खराबे की वजह

घटना सीवान शहर के ढाला इलाके की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार उनकी गाड़ी से सट गई, जिससे गाड़ी पर खरोंच आ गई.

इस बात को लेकर चंदन सिंह ने दूसरे पक्ष को टोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

गोली लगते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिरे

फायरिंग में चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल में बेटे को मृत घोषित किया गया

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, एक अपराधी की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी है.

 

    follow google news