Siwan Encounter News: बिहार के सिवान जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. आंदर ढाला ओवरब्रिज पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. शनिवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि पुलिस ने मारे गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.
ADVERTISEMENT
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव अपने साथियों के साथ बरिया इलाके में छिपा हुआ है. इस इनपुट के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. इस बीच अपराधियों ने पकड़े जाने के डर से फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में में सोनू यादव को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बीजेपी के पूर्व एमएलसी के भांजे पर हुआ था हमला
यह पूरा विवाद 29 अप्रैल को रोड रेज की एक घटना से शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया. बदमाशों ने शहर के आंदर ढाला ओवरब्रिज पर बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर हमला किया था. इस गोलीबारी में हर्ष सिंह की जान चली गई थी, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज फिलहाल पटना में चल रहा है.
अपराधी सोनू यादव का पुराना रिकॉर्ड और इनाम
मारे गए अपराधी सोनू यादव पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू पर अलग-अलग थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. इस हत्याकांड में पुलिस अब तक तीन आरोपियों पर कार्रवाई कर चुकी है, जिसमें सोनू का एनकाउंटर, छोटू यादव का हाफ एनकाउंटर और सुनील यादव की गिरफ्तारी शामिल है.
पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
एनकाउंटर के बाद सोनू यादव के पिता गरजू यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें गांव के चौकीदार से बेटे की मौत की जानकारी मिली. पिता का कहना है कि प्रशासन ने उनके साथ बहुत बुरा किया है, क्योंकि सोनू उनका इकलौता बेटा था जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT


