खगड़िया में मिड-डे मील में मिला सांप का बच्चा! हड़कंप के बाद अस्पताल पहुंचे बच्चे, DEO बोले- 'कीड़ा है'

न्यूज तक

• 12:28 PM • 24 Jul 2026

बिहार के खगड़िया में मध्याह्न भोजन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. चौथम प्रखंड के भूतौली गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय में छात्रों को परोसे गए मध्याह्न भोजन की सब्जी में सांप मिलने की बात सामने आई. इस खबर के फैलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

NewsTak
खगड़िया में बच्चों के खाने में मिला सांप
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

खगड़िया में MDM में मिला सांप का बच्चा

point

परिजनों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे DEO

point

अस्पताल पहुंचे सभी बच्चे सुरक्षित

बिहार के खगड़िया जिले से मध्याह्न भोजन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. चौथम प्रखंड के भूतौली गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को छात्रों को परोसे गए मध्याह्न भोजन की सब्जी में सांप मिलने की बात सामने आई. इस खबर के फैलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्राओं के परिजनों में हड़कंप मच गया.

Read more!

परिजन पहुंचे स्कूल, जमकर किया हंगामा

सब्जी में सांप का बच्चा मिलने की बात सुनते ही भारी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन और मिड-डे मील बनाने वाली व्यवस्था के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत और समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया गया।

एहतियातन अस्पताल लाए गए बच्चे, सभी सुरक्षित

घटना के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर खाना खाने वाली छात्राओं को जांच के लिए चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लाया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी बच्चे के बीमार होने या जहर फैलने की खबर नहीं है।

DEO का बयान: "सांप का बच्चा नहीं, कीड़ा जैसा तत्व मिला"

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) तुरंत कन्या मध्य विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों, रसोइयों और छात्राओं से बातचीत कर जानकारी जुटाई।

मीडिया से बातचीत में बोले जिला शिक्षा पदाधिकारी 

"स्थल निरीक्षण और प्राथमिक जांच में सांप जैसा कुछ भी नहीं मिला है। हालांकि, भोजन में कीड़े जैसा कुछ तत्व (Element) पाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

लापरवाही पर उठे सवाल

हालांकि इस घटना में कोई बच्चा बीमार नहीं पड़ा, लेकिन सरकारी स्कूलों में बनने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के खाने में लापरवाही बरती जाती है और समय-समय पर गुणवत्ता की जांच नहीं होती। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।