बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सोनू सूद ने वीडियो कॉल पर दिया मुंबई आने का न्योता ताे मिला ऐसा जवाब कि वीडियो हुआ वायरल, देखें

Anant Singh News: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के बीच हुई वीडियो कॉल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सोनू सूद ने न केवल अनंत सिंह को मुंबई बुलाया, बल्कि उनके घर आकर लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा भी जताई. जानें दोनों के बीच क्या क्या हुई बात.

Sonu Sood Anant Singh Video Call
Sonu Sood Anant Singh Video Call

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

follow google news

Sonu Sood Anant Singh Video Call: बिहार में मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा किसी राजनीतिक बयान के कारण नहीं, बल्कि बॉलीवुड के 'मसीहा' कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो कॉल का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद अनंत सिंह के अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Read more!

सोनू सूद ने कहा "मुंबई आइए", मिला अनंत सिंह वाला जवाब

वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सोनू सूद बड़े ही सम्मान के साथ अनंत सिंह से बात कर रहे हैं. बातचीत के दौरान सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा, "मुंबई आइए ना हमारे पास." इस पर अनंत सिंह ने अपने सिग्नेचर अंदाज में मुस्कुराते हुए जवाब दिया-"आवेंगे". अनंत सिंह की यही सादगी और सीधा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.

अनंत सिंह के घर लिट्टी-चोखा खाएंगे सोनू सूद

बात सिर्फ मुंबई बुलाने तक ही सीमित नहीं रही. सोनू सूद ने बिहार की मेहमाननवाजी और वहां के स्वाद में भी गहरी दिलचस्पी दिखाई. उन्होंने कहा कि वे खुद बिहार आएंगे और अनंत सिंह के घर पर बैठकर देसी 'लिट्टी-चोखा' का आनंद लेंगे. इस प्रस्ताव पर विधायक जी ने भी खुशी जताई और उन्हें सादर आमंत्रित किया.

क्यों सोनू सूद हैं अनंत सिंह के फैन?

यह कोई पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने अनंत सिंह के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई हो. इससे पहले भी सोनू सूद कह चुके हैं कि उन्हें अनंत सिंह का व्यक्तित्व बेहद दिलचस्प लगता है. सोनू सूद के मुताबिक, जब वह पिछली बार पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे. उसी मुलाकात के बाद से वह अनंत सिंह के बोलने के बेबाक अंदाज और उनकी हाजिरजवाबी के कायल हो गए. सोनू सूद का मानना है कि अनंत सिंह का कैरेक्टर किसी फिल्मी किरदार से कम प्रभावशाली नहीं है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जेडीयू विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने यूनिक स्टाइल, घोड़ों के प्रति प्रेम और मीडिया को दिए जाने वाले तीखे लेकिन मजेदार जवाबों के लिए जाने जाते हैं. अब बॉलीवुड स्टार के साथ उनकी इस ट्यूनिंग ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या भविष्य में हमें अनंत सिंह किसी बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट या सोनू सूद के साथ किसी विशेष अभियान में नजर आएंगे? फिलहाल, दोनों की यह बातचीत बिहार से लेकर मुंबई तक चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: 

    follow google news