बिहार में लैंड सर्वे का काम हुआ आसान, अब घर बैठे मिलेगा खतियान

ऋचा शर्मा

• 04:51 PM • 15 Sep 2024

Nitish Kumar: नीतीश कुमार की सरकार एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है जिसमें खतियान को लेकर परेशान हो रहे लोगों के लिए लाया जा रहा है. इससे बिहार के लोग घर बैठे खतियान प्राप्त कर सकते हैं. अब आपको जमीन के डॉक्यूमेंट के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे. 

NewsTak
Google CTA

Bihar News: बिहार में 20 अगस्त से ही जमीन सर्वे का काम जारी है. लैंड सर्वे को लेकर लोगों को कई तरह की परेशान हो रही है. कुल मिलाकर देखा जाए तो सर्वे में पेंच ही पेंच है. सबसे ज्यादा परेशानी तो जमीन के खतियान को लेकर हो रही है. अब ऐसे में सरकार ने नई व्यवस्था शुरु की है जिससे आप घर बैठे खतियान प्राप्त कर सकते हैं. अब आपको जमीन के डॉक्यूमेंट के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे. 

Read more!

अक्सर ऐसा होता था कि जमीन के कागजात के लिए लोगों को जिला अभिलेखागार जाना पड़ता था. यहां आवेदन को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो जाता था. बढ़ती भीड़ के कारण काम भी प्रभावित हो रहा था. अब ऐसा नहीं होगा. 

क्या है जिला प्रशासन की नई व्यवस्था ? 

मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने शनिवार को इसकी शुरुआत कर दी है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है. अब आप घर बैठे या किसी भी साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन कर सार्टिफाइड कॉपी प्राप्त कर सकते हैं. अब आप घर बैठे  राजस्व एवं भूमि सुधार की वेबसाइट bhuabhilekh.bihar.gov.in  पर आवेदन कर ऑनलाइन जमीन के डॉक्यूमेंट्स प्राप्त कर सकते हैं.

घर बैठे कैसे करें आवेदन ?

Step- 1 विभाग की वेबसाइट bhuabhilekh.bihar.gov.in को ओपन करें
Step- 2 न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
Step- 3 वेबसाइट ओपन होते ही पब्लिक लॉगिन पर क्लिक करें
Step- 4 मोबाइल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
Step- 5 मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को बॉक्स में अंकित करें
Step- 6 अपनी डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट करें
Step- 7 जो डॉक्यूमेंट चाहिए उस ऑप्शन को सेलेक्ट करें 
Step- 8 ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें