बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और सामाजिक नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी में पकड़ी गई 25 वर्षीय महिला की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. ब्रांडेड कपड़ों, महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ की चाहत ने इस महिला को न सिर्फ इस धंधे में धकेला, बल्कि वह अब लड़कियों की सप्लाई करने वाली 'मास्टरमाइंड' भी बन चुकी थी.
ADVERTISEMENT
होटल गणपति में छापेमारी और खुलासा
बेगूसराय के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां अनैतिक कार्य (Immoral Trafficking) चल रहा है. एसडीओ सदर के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने रेड की, तो होटल के रजिस्टर में कई गड़बड़ियां पाई गईं. कमरे से एक महिला और एक युवक (विक्की कुमार) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया. होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है.
दो शादियां और चमक-धमक की चाहत
पकड़ी गई महिला मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है और फिलहाल पटना में रह रही थी. महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसकी पहली शादी बंगाल में हुई थी और उसका एक बेटा भी है. लेकिन पहले पति की कम सैलरी और साधारण जीवन उसे पसंद नहीं था. उसे ब्रांडेड चीजें और आलीशान जिंदगी चाहिए थी, जिसे उसका पति पूरा नहीं कर पा रहा था.
इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात पटना के राहुल नामक युवक से हुई. महिला अपने पहले पति और बच्चे को छोड़कर राहुल के साथ पटना आ गई और उससे शादी कर ली. राहुल भी एक सामान्य नौकरी करता था, जिससे महिला की 'महंगी ख्वाहिशें' पूरी नहीं हो पा रही थीं.
सोशल मीडिया से मिली 'नौकरी' और दलदल की शुरुआत
अपनी जिद पूरी करने के लिए महिला ने नौकरी की तलाश शुरू की और सोशल मीडिया पर ही एक अन्य महिला के संपर्क में आई. उस महिला ने इसे महंगे गिफ्ट्स और पैसों का लालच देकर जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया. धीरे-धीरे महिला को इस काम में मिलने वाले पैसों से अपनी ख्वाहिशें पूरी करने में मजा आने लगा. वह अपने दूसरे पति (राहुल) को धोखे में रखकर बिहार के अलग-अलग जिलों और अन्य राज्यों में जाकर यह काम करने लगी.
नेटवर्क की 'मास्टरमाइंड' और सप्लाई का खेल
पुलिस जांच में महिला के फोन से कई लड़कियों की तस्वीरें और कांटेक्ट डिटेल्स मिली हैं. पता चला है कि वह न सिर्फ खुद इस धंधे में थी, बल्कि दूसरी लड़कियों को झांसे में लेकर उन्हें भी इस दलदल में धकेलती थी और ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करती थी. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है. महिला को इस मामले में 6 से 7 साल तक की सजा हो सकती है.
ADVERTISEMENT


