बिहार में राज्यसभा चुनाव परिणामों को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. जितनी चर्चा बीजेपी की जीत की नहीं हो रही है, उससे कहीं ज्यादा महागठबंधन की हार ने राज्य का सियासी पारा हाई कर रखा है. एक ओर जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पर विधायक चोरी का आरोप लगा रहें है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अलग ही बात कह रहे है. इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी की तरफ से पहले कोई बात ही नहीं बताई गई थी और चुनाव से एक दिन पहले मैसेज कर बताया गया. साथ ही उन्होंने एडी सिंह द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि 'चलनी हंसे सूप पर जवना में सतहत्तर गो छेद'. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
कांग्रेस विधायक ने पार्टी से जताई नाराजगी
कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का नाम आया, फिर हिना शहाब का लेकिन 5 तारीख को मीटिंग में अचानक से एडी सिंह को उम्मीदवार बनाने की बात हुई. इसी बात को लेकर मुझे काफी दुख हुआ और मैंने मन बना लिया की अब वोटिंग करने की जरूरत नहीं है. घर चलकर आराम करने की जरूरत है.
उन्होंने आगे की इसके बावजूद भी मैं पटना में रहा लेकिन पार्टी की तरफ से कोई आदेश नहीं आया कि आपको महागठबंधन को वोटिंग करनी है. फिर चुनाव से एक दिन पहले राजेश राम का एक मैसेज की आपको महागठबंधन का साथ देना है. सुरेंद्र कुशवाहा ने दुखी मन से कहा कि, क्या मैं इतना गिर गया हूं कि मुझे मैसेज किया जा रहा है....एक बार भी मिला नहीं जा रहा, ना फोन किया जा रहा है. इसलिए मैंने सोचा की जब मेरा दिल गवाही नहीं दे रहा है तो मैं आराम ही कर लूं.
पार्टी पर ही उठा दिया सवाल
जब सुरेंद्र कुशवाहा से कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तीनों विधायकों पर कार्रवाई की बात कही तो उन्होंने पार्टी पर ही सवाल खड़े कर दिए. कांग्रेस विधायक ने साफ कहा कि, अभी तक कांग्रेस ने अपने विरोधी दल का नेता ही नहीं चुना है को कार्रवाई कौन करेगा? और जब स्वतंत्र थे तो किस बात की कार्रवाई होगी. सुरेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है कि, मैंने सोचा था कि इस चुनाव में दलित, अति पिछड़ा या ओबीसी से कोई भी आए तो हम लोग मिल-जुलकर सारे पार्टी चुनाव लड़ेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'
एडी सिंह के आरोपों पर पलटवार
जब उनसे कहा गया कि राजद उम्मीदवार एडी सिंह कह रहे है कि, जो विधायक नहीं पहुंचे है तो कायर है, गद्दार है, बिक गए है? इस पर सुरेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि, आप उनसे पूछिए कि वो कितना में बिके है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि, 'चलनी हंसे सूप पर जवना में सतहत्तर गो छेद', पहले अपने अंदर झांक के देख लीजिए फिर किसी पर आरोप लगाइएगा.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


